Where are penguins found in the Northern Hemisphere: पेंगुइन का नाम सुनते ही आपके दिमाग में भी दिमाग में बर्फ से ढके अंटार्कटिका और बेहद ठंडे इलाकों की तस्वीर (Where are penguins In Northern Hemisphere) उभरती है। आमतौर पर माना जाता है कि पेंगुइन सिर्फ दक्षिणी गोलार्ध में पाए जाते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि उत्तरी गोलार्ध की इकलौती जगह कौन सी है जहां आपको पेंगुइन मिलेंगे। यह सवाल केबीसी 14 (Kaun Banega Crorepati) में पूछा जा चुका है। अगर आप भी नहीं जानते हैं कि उत्तरी गोलार्ध में इस जगह का क्या नाम है तो यहां जान लीजिए। अपने आपको जीके का धुरंधर बताने वाले भी इस जगह का नाम नहीं बता पाए हैं।
Where Are Penguins Found In The Northern Hemisphere: उत्तरी गोलार्ध की इकलौती जगह कौन सी है जहां पेंगुइन मिलें
यहां देखें इसके 4 ऑप्शन
A. बैफिन द्वीप
B. अलास्का
C. गैलापागोस द्वीपसमूह
D. ग्रीनलैंड
क्या है उत्तरी गोलार्ध के इस जगह का नाम
बता दें यहां ऑप्शन सी यानी गैलापागोस द्वीपसमूह की बात कर रहे हैं। यहां पेंगुइन की एक अनोखी प्रजाति पाई जाती है, जिसे गैलापागोस पेंगुइन कहा जाता है। गैलापागोस द्वीप समूह प्रशांत महासागर में स्थित है और इक्वाडोर का हिस्सा है। यह इलाका भूमध्य रेखा के आसपास फैला हुआ है। यहां पाए जाने वाले गैलापागोस पेंगुइन को खास इसलिए माना जाता है, क्योंकि यह पेंगुइन की उन प्रजातियों में शामिल है जो भूमध्य रेखा के बेहद करीब रहती हैं। यही वजह है कि गैलापागोस का नाम पेंगुइन से जुड़ी सबसे दिलचस्प जगहों में लिया जाता है।
इसलिए यहां सबसे ज्यादा पेंगुइन
कहा जाता है कि गैलापागोस में पेंगुइन का रहना वहां की समुद्री धाराओं की वजह से संभव हुआ है। ठंडी समुद्री धाराएं इस इलाके तक पहुंचती हैं और समुद्र के पानी का तापमान अपेक्षाकृत कम रखती हैं। इससे पेंगुइन को भोजन और रहने के लिए अनुकूल परिस्थितियां मिलती हैं। यह मुख्य रूप से छोटे कीड़े मकौड़े और मछलियों को अपना भोजन बनाते हैं।
