What is Yellow Alert in Hindi, Yellow Alert ka matlab kya hota hai: अक्सर आपने सुना या पढ़ा होगा कि बारिश से हुए खराब मौसम में yellow alert जारी कर दिया जाता है। येलो अलर्ट क्या होता है? येलो अलर्ट का क्या मतलब है? येलो अलर्ट कहां जारी होता है? अगर आप भी ऐसी ट्रेंडिंग टर्म को समझना पसंद करते हैं, तो यह लेख आपके लिए है। बता दें, जागरूक छात्रों को न्यूज में आने वाले हर टर्म को समझना जरूरी है, क्योंकि इंटरव्यू में अक्सर किसी टर्म के बारे में पूछ लिया जाता है, जैसे Yellow अलर्ट से जुड़ा सवाल पूछा जा सकता है कि 'Yellow अलर्ट से आप क्या समझते हैं?
क्या होता है Yellow अलर्ट (image - TNN)
खबर में क्यों, Yellow Alert News
दिल्ली-एनसीआर में बीते कुछ दिनों से लगातार हो रही बारिश के कारण लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिली है। साथ ही पारे में भी गिरावट दर्ज की गई है। इसके बाद अभी दो से तीन दिनों से बारिश रुकी हुई है और जनजीवन सामान्य रूप से चल रहा है। इस बीच मौसम विभाग ने एक बार फिर बारिश को लेकर येलो अलर्ट (Yellow Alert) जारी किया है।
Yellow Alert कौन करता है जारी, Yellow Alert IMD
पहले यह जान लें कि Yellow Alert केवन भारतीय मौसम विभाग (IMD) जारी करता है। जैसे IMD ने आज भी Yellow Alert जारी किया है, जिसका यहां मतलब है कि बुधवार यानी 18 सितंबर को अचानक मौसम में बदलाव देखने को मिल सकता है और तेज बारिश होने की संभावना है।
येलो अलर्ट क्या होता है, Yellow Alert Kya Hota Hai
Yellow Alert ka matlab kya hota hai? येलो अलर्ट का मतलब है कि मौसम खराब है और आने वाले समय में और खराब हो सकता है। yellow alert यह भी बताता है कि सावधान रहने की जरूरत है और जरूरी पड़े तो ही बाहर निकले या फिर अपने बचाव का इंतजाम करके निकले।
IMD ने कहा
बुधवार को अधिकतम और न्यूनतम तापमान में भी गिरावट दर्ज की जा सकती हे। हालांकि, NCR में बारिश के कारण लोगों को भीषण गर्मी से निजात तो मिल रही है, लेकिन जलभराव और अन्य कारणों से दिक्कतें भी बढ़ सकती हैं। बारिश के बाद सड़कों का हाल बुरा हो जाता है। लोगों को घंटो ट्रैफिक समस्या से जूझना पड़ता है।
