Basant Panchami or Vasant Panchami Which is Correct: माघ महीने की शुक्ल पक्ष के पंचमी तिथि पर हर साल बसंत पंचमी का त्योहार मनाया जाता है। यह पर्व बसंत ऋतु की शुरुआत और ज्ञान की देवी माता सरस्वती समर्पित है। कई पौराणिक कथाओं के अनुसार, इस दिन माता सरस्वती प्रकट हुई थी, इसलिए इस दिन को उनके जन्मोत्सव के तौर पर मनाया जाता है। बसंत पंचमी के दौरान पूरे भारत में सरस्वती पूजा के साथ सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाता है। जैसे-जैसे समय बीतता गया, वैसे-वैसे इस पर्व के नाम में बदलाव आने लगा। आज के समय कुछ लोग इसे 'वसंत पंचमी' तो वहीं कई लोग 'बसंत पंचमी' कहते हैं। लेकिन सवाल ये नहीं है कि लोग क्या कह रहे हैं, सवाल दरअसल, यह है कि सही क्या है। आइए सही-गलत के बीच की इस कंफ्यूजन को क्लियर करें और आपको बताएं कि बसंत पंचमी या वसंत पंचमी क्या सही है।
'बसंत पंचमी या वसंत पंचमी', जानें क्या है सही
'बसंत पंचमी या वसंत पंचमी' जानें क्या है सही?, Basant Panchami or Vasant Panchami Which is Correct
बसंत पंचमी और वसंत पंचमी नाम को लेकर अक्सर ही लोगों में कंफ्यूजन रहती है। लोग जानना चाहते हैं कि आखिर सही क्या है? बसंत पंचमी या वसंत पंचमी। बता दें कि यह दोनों ही सही है। बस दोनों की उत्पत्ति में अंतर है।
बसंत पंचमी का जिक्र कई धार्मिक ग्रंथों में मिलता है। इसलिए बसंत पंचमी सही है। वहीं वसंत पंचमी इसलिए सही है क्योंकि इस दिन से वंसत ऋतु की शुरुआत होती है। सुहाने मौसम की शुरुआत और फसलों की कटाई के इस त्योहार को कई लोग वंसत पंचमी भी कह देते हैं। इन दोनों शब्दों कि उत्पत्ति अलग-अलग तरह से हुई है, लेकिन दोनों ही सही है। इसमें कुछ ही गलत नहीं है, इसलिए आप दोनों का इस्तेमाल कर सकते हैं। हालांकि इंटरनेट पर सबसे अधिक बसंत पंचमी का प्रयोग किया जाता है। गूगल पर जब आप सर्च करेंगे तो आपको वसंत पंचमी कम, बसंत पंचमी अधिक देखने को मिलेगा।
23 या 24 जनवरी, कब है वसंत पंचमी?, Basant Panchami 2026 kab hai
नाम के साथ, लोग अब इस बात को लेकर भी कंफ्यूज हैं कि बसंत पंचमी इस साल 23 जनवरी को है कि 24 जनवरी को। तो बता दें कि शैक्षणिक कलैंडर 2026 में बसंत पंचमी की छुट्टियां विभिन्न राज्यों में 23 जनवरी को दी गई है। क्योंकि बसंत पंचमी की शुरुआत पंचांग के अनुसार, 23 जनवरी की रात्रि 2 बजकर 28 मिनट पर हो रही है और इसका समापन 24 जनवरी रात्रि 1 बजकर 24 मिनट पर होगा। इसलिए अधिकतर लोग सवाल कर रहे हैं कि बसंत पंचमी आखिर है किस दिन। हिंदू कैलेंडर के अनुसार, बसंत पंचमी 23 जनवरी को ही है।
बसंत पंचमी पर विभिन्न राज्यों में छुट्टियां, Basant Panchami Holiday
23 जनवरी को बसंत पंचमी के अवसर पर उत्तर प्रदेश, बिहार, पश्चिम बंगाल, हरियाणा, पंजाब समेत कई राज्यों में अवकाश की घोषणा की गई है। वहीं दिल्ली में स्कूल खुले हुए हैं और सामान्य दिनों की तरह ही क्लास चल रही हैं।
