भारत लौटेंगे दुनिया भर के भारतीय वैज्ञानिक! सरकार लाई पीएम रिसर्च चेयर योजना 2026

What is PMRC Scheme 2026: शिक्षा मंत्रालय के उच्च शिक्षा विभाग ने प्रधानमंत्री रिसर्च चेयर (PMRC) योजना 2026 के तहत आवेदन आमंत्रित किए हैं। PMRC योजना के तहत उन क्षेत्रों में रिसर्च को बढ़ावा दिया जाएगा जो देश के भविष्य के लिए बेहद महत्वपूर्ण माने जाते हैं।

What is PMRC Scheme 2026: भारत सरकार ने देश में रिसर्च और इनोवेशन को नई ऊंचाई देने के लिए एक बड़ी पहल शुरू की है। शिक्षा मंत्रालय के उच्च शिक्षा विभाग ने प्रधानमंत्री रिसर्च चेयर (PMRC) योजना 2026 के तहत आवेदन आमंत्रित किए हैं। PMRC योजना के तहत उन क्षेत्रों में रिसर्च को बढ़ावा दिया जाएगा जो देश के भविष्य के लिए बेहद महत्वपूर्ण माने जाते हैं। इनमें आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), क्वांटम कंप्यूटिंग, सुपरकंप्यूटिंग, सेमीकंडक्टर, साइबर सुरक्षा, स्वास्थ्य एवं मेडिकल टेक्नोलॉजी, बायोटेक्नोलॉजी, ऊर्जा और जलवायु परिवर्तन, अंतरिक्ष और रक्षा, कृषि एवं खाद्य तकनीक, अगली पीढ़ी के संचार नेटवर्क, परमाणु ऊर्जा और ब्लू इकोनॉमी जैसे क्षेत्र शामिल हैं।

प्रधानमंत्री रिसर्च चेयर (PMRC) योजना 2026

प्रधानमंत्री रिसर्च चेयर (PMRC) योजना 2026

इस योजना का मकसद दुनिया के प्रतिष्ठित विश्वविद्यालयों, रिसर्च संस्थानों, प्रयोगशालाओं और उद्योगों में काम कर रहे भारतीय मूल के वैज्ञानिकों, शोधकर्ताओं और तकनीकी विशेषज्ञों को भारत के प्रमुख संस्थानों से जोड़ना है। सरकार का मानना है कि विदेशों में काम कर रहे भारतीय प्रतिभाओं का अनुभव और ज्ञान देश के रिसर्च इकोसिस्टम को मजबूत करने में अहम भूमिका निभा सकता है। यही वजह है कि इस योजना के जरिए वैश्विक भारतीय विशेषज्ञों को भारत में अनुसंधान और नवाचार के क्षेत्र में योगदान देने का अवसर दिया जाएगा।

End of Feed