दुनिया का सबसे व्यस्त शिपिंग मार्ग कौन सा, जिसे कहते हैं Gate of Tears

Bab El Mandeb Strait : दुनिया का सबसे बिजी शिपिंग रास्ता Bab el-Mandeb है, जिसे आंसुओं का द्वार भी कहा जाता है। चलिये जानते हैं क्या है इसके पीछे की कहानी...

World's Busiest Shipping Route : मिडिल ईस्ट में चल रही जंग के चलते पूरी दुनिया में तेल की सप्लाई को लेकर चिंता का माहौल बना हुआ है। तेल की सप्लाई के अहम मार्ग स्ट्रेट ऑफ होमुर्ज की खूब चर्चा हो रही है। अब तेल की सप्लाई के एक और अहम मार्ग (bab al mandeb strait) की चर्चा है। खबरे हैं कि अरब प्रायद्वीप के पास स्थित बाब-अल-मंदेब के पास के अहम समुद्री मार्ग को भी बंद किया जा सकता है। ऐसे में चलिये बात करते हैं कि बाब-अल-मंदेब (Bab El Mandeb) क्या है और इसका एक नाम आंसुओं का द्वार क्यों पड़ा।

Bab El Mandeb Strait

Bab El Mandeb Strait

क्या है बाब अल-मंदेब? What is bab el mandeb ?

बाब अल-मंदेब एक संकरा और महत्वपूर्ण जलमार्ग है, जिसे अरबी भाषा में 'आंसुओं का द्वार' (Gate of Tears) कहा जाता है। ये लाल सागर को अदन की खाड़ी से जोड़ता है और स्वेज नहर के रास्ते भूमध्य सागर तथा हिंद महासागर के बीच एक प्रमुख मार्ग है। (worlds busiest shipping route)

End of Feed