What Are Greenfield Projects In India: ग्रीनफील्ड प्रोजेक्ट्स का नाम तो आप सभी अक्सर (What Is Greenfield Project Means) सुनते होंगे। जब भी किसी नए एयरपोर्ट, एक्सप्रेसवे, औद्योगिक शहर या बड़े इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट की घोषणा होती है, तो अक्सर "ग्रीनफील्ड प्रोजेक्ट" शब्द सुनने को (What Is Greenfield Airport Means) मिलता है। कई लोगों के मन में सवाल आता है कि आखिर ग्रीनफील्ड का मतलब क्या है, इसका संबंध केवल हरियाली से है या किसी विशेष प्रकार के निर्माण से। बता दें ग्रीनफील्ड एक तकनीकी शब्द है, जिसका उपयोग उन प्रोजेक्ट्स के लिए किया जाता है जिन्हें पूरी तरह नई और खाली जमीन पर शुरू किया जाता है।
What Are Greenfield Projects In India: क्या होता है ग्रीनफील्ड प्रोजेक्ट्स
इस मॉडल का उपयोग कई बड़े सरकारी और प्राइवेट प्रोजेक्ट्स के लिए किया जाता है। इस प्रोजेक्ट्स की शुरुआत बिल्कुल शून्य से की जाती है। इसमें एक्सप्रेसवे, राष्ट्रीय राजमार्ग, औद्योगिक पार्क, नए एयरपोर्ट, रेलवे टर्मिनल लॉजिस्टिक हब और स्मार्ट सिटी शामिल हैं।
What Is Greenfield Airport: ग्रीनफील्ड एयरपोर्ट का क्या मतलब होता है
ग्रीनफील्ड एयरपोर्ट की बात करें तो यह बिल्कुल नई जगह बनाए जाते हैं और इसके लिए बहुत बड़े क्षेत्र की आवश्यकता होती है। यहां पर लंबा रनवे, टैक्सी-वे, टर्मिनल, पार्किंग और सुरक्षा क्षेत्र जैसी कई सुविधाएं उपलब्ध करवानी पड़ती है। यदि पहले से विकसित शहर के बीच एयरपोर्ट बनाया जाए तो जगह की कमी और निर्माण संबंधी कई समस्याएं सामने आती हैं। इसलिए अधिकतर नए एयरपोर्ट शहर से कुछ दूरी पर खाली जमीन पर बनाए जाते हैं, जिन्हें ग्रीनफील्ड एयरपोर्ट कहा जाता है।
What Are Greenfield Expressway: ग्रीनफील्ड एक्सप्रेसवे क्या होता है
बता दें ग्रीनफील्ड एक्सप्रेसवे पुराने हाईवे को चौड़ा करने के बजाय बिल्कुल नए मार्ग पर बनाए जाते हैं। इससे तेज गति के लिए सीधी सड़क तैयार की जा सकती है, ट्रैफिक कम होता है और यात्रा का समय कम लगता है। पिछले कुछ वर्षों में कई ग्रीनफील्ड एयरपोर्ट और एक्सप्रेसवे का निर्माण किया गया है। यहां आप जान सकते हैं।
Greenfield Airport Name: ग्रीनफील्ड एयरपोर्ट
- नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट (जेवर), उत्तर प्रदेश
- कुशीनगर अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा, उत्तर प्रदेश
- महर्षि वाल्मीकि अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा (अयोध्या), उत्तर प्रदेश
- नवी मुंबई अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा, महाराष्ट्र
- गोवा का मनोहर अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा (मोपा), गोवा
- दुर्गापुर काजी नजरुल इस्लाम एयरपोर्ट, पश्चिम बंगाल
- शिरडी एयरपोर्ट, महाराष्ट्र
- कन्नूर अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा, केरल
- होलोंगी (डोनी पोलो) एयरपोर्ट, अरुणाचल प्रदेश
- पाकयोंग एयरपोर्ट, सिक्किम
Greenfield Airport Expressway: ग्रीनफील्ड एक्सप्रेसवे
- गंगा एक्सप्रेसवे (उत्तर प्रदेश)
- पूर्वांचल एक्सप्रेसवे (उत्तर प्रदेश)
- पूर्वांचल एक्सप्रेसवे (उत्तर प्रदेश)
- बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे (उत्तर प्रदेश)
- दिल्ली - मुंबई एक्सप्रेसवे
- दिल्ली - अमृतसर - कटरा एक्सप्रेसवे
- अहमदाबाद - धोलेरा एक्सप्रेसवे
- रायपुर - विशाखापट्टनम एक्सप्रेसवे (निर्माणाधीन)
ग्रीनफील्ड प्रोजेक्ट्स में यातायात, पर्यावरण और सुरक्षा मानकों का पालन किया जाता है। इसके अलावा ये परियोजनाएं भविष्य में रोजगार, निवेश और आर्थिक गतिविधियों को भी बढ़ावा देते हैं।
