एजुकेशन

TN TET Answer Key 2026: तमिलनाडु टीईटी की टेंटेटिव आंसर की जारी, 22 जुलाई तक दर्ज करा सकेंगे आपत्ति

TN TET Answer Key 2026 Released: तमिलनाडु शिक्षक भर्ती बोर्ड (TRB) ने TN TET 2026 की टेंटेटिव आंसर की जारी कर दी है। उम्मीदवार अब अपनी उत्तर कुंजी आधिकारिक वेबसाइट trb.tn.gov.in पर जाकर चेक और डाउनलोड कर सकते हैं।

Image

तमिलनाडु शिक्षक पात्रता परीक्षा (TN TET) 2026 में शामिल अभ्यर्थियों के लिए बड़ी खबर है।

TN TET Answer Key 2026 Released: तमिलनाडु शिक्षक पात्रता परीक्षा (TN TET) 2026 में शामिल अभ्यर्थियों के लिए बड़ी खबर है। तमिलनाडु शिक्षक भर्ती बोर्ड (TRB) ने TN TET 2026 की टेंटेटिव आंसर की जारी कर दी है। उम्मीदवार अब अपनी उत्तर कुंजी आधिकारिक वेबसाइट trb.tn.gov.in पर जाकर चेक और डाउनलोड कर सकते हैं। बोर्ड ने पेपर I और पेपर II दोनों की आंसर की उपलब्ध कराई है। उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे आंसर की और आपत्ति से जुड़ी सभी जानकारी के लिए केवल आधिकारिक तमिलनाडु शिक्षक भर्ती बोर्ड की वेबसाइट पर भरोसा ही करें।

कैसे डाउनलोड करें TN TET Answer Key 2026?

सबसे पहले उम्मीदवार TRB की आधिकारिक वेबसाइट trb.tn.gov.in पर जाएं।

इसके बाद TN TET 2026 Answer Key लिंक पर क्लिक करें।

अब Paper I या Paper II से संबंधित आंसर की लिंक चुनें।

स्क्रीन पर खुली PDF को डाउनलोड कर लें और अपने उत्तरों का मिलान करें।

22 जुलाई तक दर्ज करा सकते हैं आपत्ति

TRB ने उम्मीदवारों को टेंटेटिव आंसर की पर आपत्ति दर्ज कराने का मौका भी दिया है। यदि किसी अभ्यर्थी को किसी प्रश्न के उत्तर या आधिकारिक उत्तर कुंजी में गलती नजर आती है, तो वह निर्धारित प्रक्रिया के तहत अपनी आपत्ति दर्ज करा सकता है। आपत्ति दर्ज कराने की अंतिम तारीख 22 जुलाई 2026 है। इसके बाद बोर्ड विषय विशेषज्ञों की मदद से प्राप्त आपत्तियों की समीक्षा करेगा और फिर फाइनल आंसर की जारी की जाएगी।

कब हुई थी परीक्षा

तमिलनाडु शिक्षक पात्रता परीक्षा 2026 का आयोजन 4 और 5 जुलाई को किया गया था। Paper I उन अभ्यर्थियों के लिए है, जो कक्षा 1 से 5 तक पढ़ाने के लिए पात्रता हासिल करना चाहते हैं, जबकि Paper II कक्षा 6 से 8 तक के शिक्षकों के लिए आयोजित किया जाता है। अभ्यर्थी जारी की गई टेंटेटिव आंसर की के आधार पर अपने संभावित अंकों का अनुमान भी लगा सकते हैं।

Kuldeep Raghav
कुलदीप राघवauthor

कुलदीप राघव प्रिंट और डिजिटल पत्रकारिता में 13 वर्षों से अधिक अनुभव का रखने वाले पत्रकार हैं। टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में वह एजुकेशन सेक्शन को लीड कर रहे हैं। एजुकेशन सेक्टर की गहरी समझ और लगातार फील्ड-ओरिएंटेड रिपोर्टिंग के कारण कुलदीप इस बीट के भरोसेमंद पत्रकारों में गिने जाते हैं। वे स्कूल और उच्च शिक्षा, प्रतियोगी परीक्षाएं, एडमिशन और काउंसलिंग प्रोसेस, स्कॉलरशिप, करियर गाइडेंस, जॉब अलर्ट, स्किल डेवलपमेंट और युवाओं से जुड़े सामाजिक-शैक्षणिक मुद्दों पर तथ्यात्मक और आसान भाषा में खबरें पब्लिश करते हैं। कुलदीप ने अब तक 18,000 से अधिक बाइलाइन स्टोरीज लिखी हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव रिपोर्ट्स, विश्लेषण, डेटा आधारित रिपोर्ट्स और एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article