भारत में बनने वाली चीनी कितने प्रकार की होती है? जानें स्वाद, पहचान और गुणवत्ता से जुड़े नियम

Types of Sugar Produced in India: भारत में सुबह की चाय के साथ मिठाईयों और कई अन्य पकवानों में मिठास भरने के लिए चीनी का इस्तेमाल किया जाता है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि भारत में कितने प्रकार की चीनी है और सबसे प्राकृतिक प्रकार कौन सा है।

Types of Sugar Produced in India: मीठी चीजों के बारे में सोचते ही सबसे पहला ख्याल चीनी का आता है। भारतीय रसोई में चाय से लेकर मिठाइयों, शरबत और पकवानों का स्वाद चीनी के बिना अधूरा सा लगता है। भारत दुनिया के सबसे बड़े चीनी उत्पादक और उपभोक्ता देशों में शुमार है। गन्ने की प्रचुर पैदावार वाले इस देश में चीनी का उत्पादन बड़े पैमाने पर होता है। लेकिन, क्या आप जानते हैं कि बाजार में मिलने वाली और हर भारतीय के घर में इस्तेमाल होने वाली चीनी सिर्फ एक तरह की नहीं होती? रिफाईनमेंट और गुणवत्ता के आधार पर भारत में कई तरह की चीनी तैयार की जाती है। लेकिन हमें केवल एक सफेद रंग की चीनी (Sugar) के बारे में ही पता है, तो आइए जानते हैं कि भारत में कितने प्रकार की चीनी मिलती है और भारतीय खाद्य सुरक्षा एवं मानक प्राधिकरण (FSSAI) द्वारा इसके उत्पादन व बिक्री को लेकर क्या नियम तय किए गए हैं।

Types of Sugar Produced in India

Types of Sugar Produced in India (Photo - AI)

सफेद दानेदार चीनी

भारत में सबसे अधिक सफेद दानेदार चीनी का इस्तेमाल होता है। इस चीनी का निर्माण गन्ने के रस को कई चरणों में उबालकर, छान कर और रासायनिक प्रक्रियाओं (सल्फाइटेशन और कार्बोनेशन) के जरिए साफ करने के बाद क्रिस्टलाइजेशन द्वारा सफेद दानेदार चीनी के तौर पर किया जाता है। इसका इस्तेमाल भारतीय रसोई में हर चीन यानी चाय से लेकर मिठाई तक बनाने के लिए किया जाता है।

End of Feed