WBBSE Madhyamik Result 2023 Date: 19 मई को आएगा बंगाल बोर्ड के 10वीं का रिजल्ट, wbresults.nic.in और wbbse.wb.gov.in पर आएगा परिणाम

  • Authored by: दीपक पोखरिया
  • Updated May 15, 2023, 06:01 PM IST

WBBSE Madhyamik Result 2023 Date: WBBSE 10वीं के नतीजे सुबह 10 बजे एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के जरिए घोषित किए जाएंगे, लेकिन पश्चिम बंगाल मध्यमिक रिजल्ट चेक करने के लिए लिंक आधिकारिक वेबसाइट्स - wbresults.nic.in और wbbse.wb.gov.in पर दोपहर 12 बजे एक्टिव हो जाएगा।

WBBSE Madhyamik Result 2023 Date: पश्चिम बंगाल बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन (West Bengal Board of Secondary Education), WBBSE माध्यमिक परिणाम (WBBSE 10th Result 2023) 2023 की तारीख की पुष्टि कर दी गई है। पश्चिम बंगाल 10वीं का रिजल्ट (WBBSE Madhyamik Result 2023 Date) 19 मई, 2023 को घोषित किया जाएगा। 10वीं कक्षा का रिजल्ट (WBBSE 10th Class Result 2023) घोषित होने के बाद छात्र इसे बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट wbbse.wb.gov.in और wbresults.nic.in पर चेक कर सकेंगे। .

WBBSE 10th Result 2023, WBBSE, WBBSE 10th Class Result

WBBSE Madhyamik Result 2023 Date: 19 मई को आएगा बंगाल बोर्ड के 10वीं का रिजल्ट।

पश्चिम बंगाल मध्यमिक बोर्ड की ओर से जारी आधिकारिक नोटिस के अनुसार, WB 10वीं के परिणाम 19 मई, 2023 को सुबह 10 बजे एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के माध्यम से घोषित किए जाएंगे। रिजल्ट लिंक दोपहर 12 बजे के आसपास एक्टिव हो जाएगा। परिणाम WBBSE के अध्यक्ष रामानुज गांगुली घोषित करेंगे।

End of Feed