WB Board HS Result 2023, WBCHSE Class 12th Result 2023 Date and Time: पश्चिम बंगाल बोर्ड 12वीं रिजल्ट का इंतजार कर रहे स्टूडेंट्स के लिए बड़ी खबर है। पश्चिम बंगाल काउंसिल ऑफ हायर सेकंडरी एजुकेशन (WBCHSE)की ओर से हायर सेकेंडरी (HS) यानी 12वीं रिजल्ट की तारीख घोषित कर दी गई है। आधिकारिक जानकारी के अनुसार, 12वीं परीक्षा का रिजल्ट 24 मई को दोपहर 12 बजे एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में जारी कर दिया जाएगा। इसके बाद ही रिजल्ट लिंक वेबसाइट पर एक्टिव की जाएगी। स्टूडेंट्स wbbse.wb.gov.in और wbresults.nic.in के अलावा डिजिलॉकर और एसएमएस पर भी नतीजे देख सकेंगे। इसके लिए रोल नंबर की जरूरत होगी।
WBCHSE Class 12th Result 2023: शिक्षा मंत्री ने घोषित की डेट
पश्चिम बंगाल बोर्ड 12वीं रिजल्ट की तारीख और समय की घोषणा शिक्षा मंत्री ब्रात्य बसु ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल से की है। जिसके मुताबिक, कक्षा 12वीं के नतीजे 24 मई को जारी किए जाएंगे। वहीं, इस परीक्षा में शामिल स्टूडेंट्स को मार्कशीट 31 मई को मिलेगी। बता दें कि बोर्ड 12वीं से पहले 10वीं का रिजल्ट जारी करेगा। इसकी घोषणा 19 मई को सुबह 10 बजे होगी।
West Bengal Board Result 2023: कब हुई 10वीं व 12वीं परीक्षा
पश्चिम बंगाल बोर्ड 12वीं की परीक्षा 14 मार्च से 27 मार्च तक हुई थी। वहीं 10वीं परीक्षा का आयोजन 23 फरवरी से 4 मार्च 2023 तक राज्य के विभिन्न केंद्रों पर किया गया था। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, इस साल 12वीं में लगभग 6 लाख और 10वीं में 7 लाख स्टूडेंट्स शामिल हुए थे, जिनका रिजल्ट अब कुछ ही दिनों में घोषित कर दिया जाएगा।
How to download WB Board Class 12th Result 2023
- पश्चिम बंगाल बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
- फिर 12वीं रिजल्ट के लिंक पर क्लिक करें।
- इसके बाद रोल नंबर दर्ज करें और सबमिट बटन पर क्लिक कर दें।
- अब स्टूडेंट्स अपना रिजल्ट चेक करके डाउनलोड कर सकते है।
पश्चिम बंगाल बोर्ड 10वीं परीक्षा में एक या दो विषय में 33 प्रतिशत से कम अंक हासिल करने वाले स्टूडेंट्स के लिए कंपार्टमेंट परीक्षा का आयोजन किया जाएगा।
