एजुकेशन

RSMSSB Exam Calendar 2023-24: जारी हुआ RSMSSB एग्जाम कैलेंडर, जानें कब होगी कौन सी परीक्षा

  • Authored by: अंकिता पाण्डेय
  • Updated May 15, 2023, 04:31 PM IST

RSMSSB Exam Calendar 2023-24, RSSB Tentative Exam Calendar 2023-24: राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड ने वर्ष 2023 - 24 में आयोजित की जाने वाली भर्ती परीक्षाओं का कैलेंडर जारी कर दिया है। अभ्यर्थी बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट rsmssb.rajasthan.gov.in के अलावा यहां दी गई लिंक से परीक्षा का नोटिस डाउनलोड कर सकते हैं।

Image

RSMSSB Exam Calendar 2023-24

Photo : iStock

RSMSSB Exam Calendar 2023-24, RSSB Tentative Exam Calendar 2023-24: राजस्थान में सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए बड़ा अपडेट है। राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड (RSMSSB) ने वर्ष 2023 - 24 में आयोजित की जाने वाली भर्ती परीक्षाओं की संभावित तारीख घोषित कर दी है। अभ्यर्थी बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट rsmssb.rajasthan.gov.in से यह परीक्षा कैलेंडर डाउनलोड कर सकते हैं। इसके अलावा यहां दी गई डायरेक्ट लिंक से भी RSMSSB Tentative Exam Calendar 2023-24 चेक कर सकते हैं।

Rajasthan Sarkari Naukri 2023-24: सितंबर में होगी कौन सी परीक्षा

आधिकारिक नोटिस के अनुसार, बोर्ड की ओर से सूचना सहायक सीधी भर्ती परीक्षा का आयोजन 9 सितंबर को किया जाएगा। जबकि, कनिष्ठ लेखाकार और तहसील राजस्व लेखाकार संयुक्त सीधी भर्ती परीक्षा 17 सितंबर और संविदा महिला स्वास्थ्य कार्यकर्ता व संविदा नर्स सीधी भर्ती परीक्षा का आयोजन 24 सितंबर को किया जाएगा।

RSMSSB Exam Date 2023: नोट कर लें एग्जाम की डेट

आरएसएमएसएसबी संगणक और पर्यवेक्षक सीधी भर्ती परीक्षा 14 अक्टूबर को होगी। ‌जबकि कृषि पर्यवेक्षक और सुपरवाइजर की परीक्षा 21 अक्टूबर को दो पाली में आयोजित की जाएगी। वहीं, उपकारापाल, छात्रावास अधीक्षक ग्रेड 2 और पर्यवेक्षक महिला पदों पर भर्ती के लिए लिखित परीक्षा का आयोजन दिसंबर 2023 में किया जाएगा।

RSMSSB Rajasthan Govt Exam 2023: अगले साल होगीं ये परीक्षाएं

राजस्थान कनिष्ठ अभियंता और प्लाटून कमांडर की परीक्षा जनवरी 2024 में होगी। इसके अलावा छात्रावास अधीक्षक ग्रेड 3, कनिष्ठ सहायक, ‌पटवारी और जिलेदार की परीक्षाएं फरवरी 2024 के लिए निर्धारित की गई हैं।

RSMSSB Exam Notice 2023: विस्तृत कार्यक्रम होगा जारी

राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड की ओर से इन भर्ती परीक्षाओं का विस्तृत कार्यक्रम आधिकारिक वेबसाइट पर तय समय के अंदर जारी कर दिया जाएगा। बोर्ड इसके लिए एडमिट कार्ड भी अलग से जारी करेगा। अधिक जानकारी के लिए बोर्ड की वेबसाइट rsmssb.rajasthan.gov.in पर भी चेक कर सकते हैं।

अंकिता पांडे
अंकिता पाण्डेयauthor

अंकिता पाण्डेय टाइम्स नाऊ नवभारत डिजिटल में तीन साल से काम कर रही हैं। वह उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ जिले से ताल्लुक रखती हैं। माखनलाल चतुर्वेदी विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही फील्ड रिपोर्टिंग से करियर की शुरुआत हुई। फिर जनसत्ता के डिजिटल प्लैटफॉर्म में लगभग 1.5 साल तक काम किया। 2022 में टाइम्स नाउ नवभारत के एजुकेशन टीम का हिस्सा बनीं। करीब चार साल के छोटे से करियर में स्कूली शिक्षा से लेकर रोजगार तक के सभी पहलुओं पर पकड़ बनाई। नए और रोचक विषयों पर स्टोरी बनाने के साथ ही सक्सेस स्टोरी के जरिए युवाओं को प्रोत्साहन देना भी काम का हिस्सा है। जॉब वैकेंसी, स्कूल-कॉलेज, करियर ऑप्शन, एग्जाम टिप्स, करंट अफेयर्स से जड़ी तमाम खबरों को लोगों तक पहुंचाने के लिए प्रयासरत रहती हैं।

और पढ़ें
End of Article