Dehradun School Closed: देहरादून में भारी बारिश की आशंका, कक्षा 1 से 12वीं तक के सभी स्कूलों में छुट्टी का ऐलान

Dehradun School Closed: उत्तराखंड में आज भारी बारिश की चेतावनी है जिसे देखते हुए देहरादून में अवकाश घोषित किया गया है। मौसम विज्ञान केंद्र, देहरादून के अनुसार देहरादून जनपद में भारी वर्षा का पूर्वानुमान है।

Dehradun School Closed: बीते कुछ दिनों से उत्तराखंड (Uttarakhand Weather Today) में बारिश का दौर जारी है। राजधानी देहरादून समेत राज्यभर के जिलों में रुक-रुककर बारिश हो रही है। उत्तराखंड में आज भारी बारिश की चेतावनी है जिसे देखते हुए देहरादून मेंअवकाश घोषित किया गया है। मौसम विज्ञान केंद्र, देहरादून के अनुसार देहरादून जनपद में भारी वर्षा का पूर्वानुमान है। जिसके दृष्टिगत जनपद में आज 18 सितम्बर अर्थात गुरुवार को सभी आंगनबाड़ी केंद्रों के साथ कक्षा 1 से 12वीं तक के विद्यालयों में अवकाश घोषित किया गया था। मौसम विभाग की ओर जारी किये गए पूर्वानुमान के मुताबिक, आज (गुरुवार) उत्तराखंड के देहरादून, हरिद्वार, टिहरी और पौड़ी जिलों के लिए रेड अलर्ट जारी किया गया था। हालांकि 19 सितंबर को स्कूल बंद रखने को लेकर कोई आदेश जारी नहीं हुआ है।

Dehradun School Closed

देहरादून में भारी बारिश का अलर्ट, स्कूल बंद

जिलाधिकारी सविन बंसल ने जारी किया आदेश

प्रशासन ने जारी बयान में कहा है कि मौसम विज्ञान केंद्र, देहरादून के अनुसार जनपद देहरादून में भारी बारिश का पूर्वानुमान है। इसके मद्देनजर देहरादून जनपद में 18 सितम्बर 2025 (गुरुवार) को कक्षा 1 से 12वीं तक के सभी विद्यालयों और आंगनबाड़ी केंद्रों में अवकाश घोषित किया गया है। जिलाधिकारी सविन बंसल ने इस संबंध में पत्र जारी कर दिया है। पत्र में साफ लिखा है कि यह आदेश केवल छात्रों के लिए ही नहीं बल्कि स्कूल के समस्त स्टाफ के लिए लागू है।

End of Feed