UKPSC मुख्य परीक्षा पर HC ने क्यों लगाई रोक, 6 से 9 दिसंबर के बीच होने थे एग्जाम

Uttarakhand HC stays UKPSC PCS Mains Exam: नैनीताल हाईकोर्ट ने उत्तराखंड लोक सेवा आयोग (UKPSC) को झटका देते हुए परीक्षा स्थगित करने का आदेश दिया है। इसके पीछे प्रीलिम्स परीक्षा के 4 सवालों को वजह बताई जा रही है। कोर्ट ने प्रारंभिक परीक्षा में पूछे गए सवालों को चुनौती देती याचिका पर सुनवाई करते हुए यह निर्णय दिया है।

Uttarakhand HC stays UKPSC PCS Mains Exam: नैनीताल हाईकोर्ट ने उत्तराखंड लोक सेवा आयोग (UKPSC) को बड़ा झटका देते हुए परीक्षा को स्थगित करने का आदेश दिया है। कोर्ट ने प्रारंभिक परीक्षा में पूछे गए सवालों को चुनौती देती याचिका पर सुनवाई करते हुए यह निर्णय दिया है। प्रीलिम्स परीक्षा के चार सवालों पर आपत्ति दर्ज होने के बाद यह फैसला लिया गया है। उम्मीदवारों द्वारा दायर याचिका के आधार पर कोर्ट ने सवाल नंबर 70 को हटाने और बाकी तीन सवालों की दोबारा जांच करने के निर्देश दिए हैं, ताकि मेरिट सूची पूरी तरह निष्पक्ष तरीके से तैयार हो सके। हरिद्वार निवासी कुलदीप कुमार सहित कई अभ्यर्थियों ने इन सवालों को चुनौती दी थी, जिसके बाद कोर्ट ने आगामी परीक्षा पर रोक लगा दी। यह मामला UKPSC 2024–25 भर्ती से जुड़ा है, जिसमें 123 पदों के लिए लाखों उम्मीदवारों ने आवेदन किया था। प्रीलिम्स परीक्षा 29 जून को आयोजित हुई थी, लेकिन अब 6 दिसंबर को होने वाली मेन्स परीक्षा रद्द कर दी गई है। हालांकि UKPSC की ओर से अभी आधिकारिक नोटिस जारी नहीं हुआ है, लेकिन उम्मीद है कि नई परीक्षा तिथि जल्द घोषित की जाएगी।

Uttarakhand HC stays UKPSC PCS Mains Exam

Uttarakhand HC stays UKPSC PCS Mains Exam

आयोग की ओर से डिप्टी कलेक्टर, पुलिस उपाधीक्षक, वित्त अधिकारी-कोषाधिकारी, सहायक आयुक्त राज्य कर, राज्य कर अधिकारी, सहायक नगर आयुक्त-अधिशासी अधिकारी, अपर मुख्य अधिकारी जिला पंचायत, जिला समाज कल्याण अधिकारी आदि के 120 से अधिक पदों की प्रारंभिक परीक्षा का परिणाम आठ अक्टूबर को जारी किया गया था।

End of Feed