एजुकेशन

HSSC CET 2025 Result: हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग ने जारी किया सीईटी ग्रुप सी का रिजल्ट, स्कोर कार्ड ऐसे करें डाउनलोड

HSSC CET 2025 Group C results declared download scorecards on hssc.gov.in: हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग ने सीईटी ग्रुप सी परीक्षा 2025 का रिजल्स्को जारी कर दिया है। जिन अभ्यर्थियों ने यह परीक्षा दी थी वह आयोग की वेबसाइट hssc.gov.in से स्कोर कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।

HSSC CET 2025 Result

HSSC CET 2025 Result

HSSC CET 2025 Group C results declared download scorecards on hssc.gov.in: हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग ने सीईटी ग्रुप सी परीक्षा 2025 का रिजल्स्को जारी कर दिया है। जिन अभ्यर्थियों ने यह परीक्षा दी थी वह आयोग की वेबसाइट hssc.gov.in से स्कोर कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। आयोग के चेयरमैन हिम्मत सिंह ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर इसकी जानकारी दी और साथ में रिजल्ट देखने के लिए लिंक भी शेयर किया। HSSC की आधिकारिक वेबसाइट पर इस संबंध में नोटिफिकेशन भी जारी कर दिया गया है। आधिकारिक वेबसाइट https://cet2025groupc.hryssc.com/ पर जाकर आप अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं। इस परीक्षा में 13 लाख उम्मीदवार शामिल हुए थे।

HSSC के चेयरमैन हिम्मत सिंह ने अपने एक्स अकाउंट पर जानकारी देते हुए लिखा कि CET–2025 ग्रुप C परीक्षा का परिणाम जारी कर दिया गया है। उम्मीदवार अपना रिजल्ट आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर देख सकते हैं। उन्होंने इसके साथ आधिकारिक नोटिस और रिजल्ट लिंक भी साझा किया। परीक्षा में सफल सभी अभ्यर्थियों को उन्होंने बधाई भी दी।

How to check HSSC CET Result 2025

  • सबसे पहले अपने वेब ब्राउजर पर HSSC की वेबसाइट खोलें।
  • इस वेबसाइट पर जाने के बाद CET 2025 Group c लिंक पर क्लिक करें।
  • इसके बाद रजिस्ट्रेशन नंबर और मोबाइल नंबर के साथ पासवर्ड डालकर लोगिन करें।
  • इसके बाद CET 2025 Marks Card पर क्लिक करें।
  • डाउनलोड के ऑपशन पर क्लिक करें और पीडीएफ को सेव कर लें।

हरियाणा में सरकारी नौकरी पाने के लिए कॉमन एलिजिबिलिटी टेस्ट (CET) देना अनिवार्य है। यह परीक्षा HSSC द्वारा आयोजित की जाती है और राज्य स्तर का एक क्वालिफाइंग टेस्ट है। CET के माध्यम से हरियाणा सरकार के अंतर्गत आने वाली ग्रुप C और ग्रुप D की विभिन्न पदों पर होने वाली भर्ती के लिए उम्मीदवारों की पात्रता तय की जाती है। इस टेस्ट को पास करने के बाद अभ्यर्थी कई विभागों में निकलने वाली नौकरियों के लिए योग्य माने जाते हैं।

कुलदीप राघव
कुलदीप राघव author

कुलदीप राघव प्रिंट और डिजिटल पत्रकारिता में 13 वर्षों से अधिक अनुभव का रखने वाले पत्रकार हैं। टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में वह एजुकेशन सेक्शन को लीड कर... और देखें

End of Article