Summer Vacation in UP 2023: यूपी में समर वेकेशन का ऐलान, जानें कब से कब तक बंद रहेंगे लखनऊ-नोएडा के स्कूल

  • Authored by: कुलदीप राघव
  • Updated May 16, 2023, 10:31 AM IST

UP, Lucknow, Kanpur, Prayagraj, Varanasi, Noida Schools Summer Vacation 2023: उत्तर प्रदेश बेसिक शिक्षा बोर्ड के सचिव ने घोषणा की है कि बोर्ड से संबद्ध स्कूल समर वेकेशन के लिए 20 मई से 15 जून तक बंद रहेंगे। बोर्ड के सचिव की ओर से बोर्ड के सभी संबद्ध और मान्यता प्राप्त स्कूलों के लिए एक आदेश जारी किया गया है।

UP, Lucknow, Kanpur, Prayagraj, Varanasi, Noida Schools Summer Vacation 2023: गर्मी ने अपना रूप फिर दिखाना शुरू कर दिया है। दोपहर में तेज धूम की वजह से छात्रों को स्कूल जाने में समस्या हो रही है। ऐसे में यूपी के स्कूलों में समर वेकेशन का इंतजार था। लंबे इंतजार के बाद उत्तर प्रदेश बेसिक शिक्षा बोर्ड ने राज्य के स्कूलों में समर वेकेशन की घोषणा कर दी है। बोर्ड के सचिव ने घोषणा की है कि बोर्ड से संबद्ध स्कूल ग्रीष्मावकाश के लिए 20 मई से 15 जून तक बंद रहेंगे। बोर्ड के सचिव की ओर से बोर्ड के सभी संबद्ध और मान्यता प्राप्त स्कूलों के लिए एक आदेश जारी किया गया है।

Summer Vacation in Uttar Pradesh, UP School Summer Vacation

Summer Vacation in Uttar Pradesh, UP School Summer Vacation

UP School Summer Vacation Official Notification

समर वेकेशन या ग्रीष्मकालीन अवकाश का बेसब्री से इंतजार कर रहे यूपी के स्कूली छात्रों के लिए खुशखबरी ये है कि यूपी में स्कूली छात्रों के ग्रीष्मकालीन अवकाश की डेट आ गई है। यूपी सरकार का ये आदेश सभी शहरों और ग्रामीण क्षेत्रों के स्कूलों पर लागू होगा। नोएडा, ग्रेटर नोएडा, गाजियाबाद, लखनऊ, कानपुर, मेरठ, वाराणसी, आगरा सहित सभी जनपदों में इसी कैलेंडर के अनुसार छुट्टियां होंगी।

End of Feed