एजुकेशन

Madhya Pradesh Summer Vacation 2023: मध्य प्रदेश के स्‍कूलों में समर वेकेशन, जानें कितने दिन रहेंगी गर्मी की छुट्टियां

  • Authored by: कुलदीप राघव
  • Updated May 16, 2023, 11:48 AM IST

Madhya Pradehs Schools Summer Vacation 2023: मध्य प्रदेश बोर्ड (MPBSE Result 2023) जल्द 12वीं और 10वीं का रिजल्ट घोषित करने जा रहा है। इस बीच मध्य प्रदेश में समर वेकेशन की चर्चा हो रही है। मध्य प्रदेश के सरकारी स्कूलों में समर वेकेशन हो चुकी हैं, वहीं अब प्राइवेट स्कूलों में भी समर वेकेशन शुरू हो गई हैं।

Image

Summer Vacation in Madhya Pradesh 2023

Madhya Pradesh Schools Summer Vacation 2023: मध्य प्रदेश बोर्ड (MPBSE) जल्द 12वीं और 10वीं का रिजल्ट घोषित करने जा रहा है। इस बीच मध्य प्रदेश में समर वेकेशन की चर्चा हो रही है। एक तरफ एमपी बोर्ड (MPBSE Madhya Pradesh Board Result 2023) 12वीं और 10वीं का रिजल्ट घोषित करने जा रहा है, तो दूसरी तरफ प्राइवेट स्कूली छात्रों को समर वेकेशन यानी ग्रीष्मकालीन अवकाश का बेसब्री से इंतजार है। मध्य प्रदेश के सरकारी स्कूलों में समर वेकेशन हो चुकी हैं, वहीं अब प्राइवेट स्कूलों में भी समर वेकेशन शुरू हो गई हैं। जानें मध्य प्रदेश में कब से कब तक रहेंगी गर्मियों की छुट्टियां।

Summer Vacation 2023 Madhya Pradesh

मध्य प्रदेश के स्कूलों में वर्ष 2023-24 का शैक्षणिक सत्र 17 अप्रैल से शुरू हो गया है और गर्मी की छुटि्टयां घोषित की जा चुकी हैं। मध्यप्रदेश स्कूल शिक्षा विभाग (MP School Education Department) के अवकाश को लेकर जो कैलेंडर जारी किया है उसके अनुसार एक मई से समर वेकेशन शुरू हो गई है। मध्य प्रदेश समर वेकेशन 1 मई से शुरू होकर 15 जून, 2023 तक रहेगा। इसके हिसाब से कुल डेढ़ महीने तक छात्रों के लिए स्कूल बंद रहेंगे। उसमें 1 मई से 9 जून तक शिक्षकों के लिए ग्रीष्मकालीन अवकाश रहेगा।

MP Board MPBSE Class 10th, 12th Result 2023 Date

मध्य प्रदेश बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन (MPBSE) द्वारा जल्द ही MP बोर्ड कक्षा 10, 12 परिणाम 2023 की घोषणा की जा सकती है। मध्य प्रदेश बोर्ड (MPBSE 12TH Result, MPBSE 10TH Result) के 10वीं और 12वीं के छात्रों को उनके रिजल्ट का इंतजार है। परिणाम घोषित होने के बाद, छात्र आधिकारिक वेबसाइट यानी उपर दी गई वेबसाइट के अलावा mpbse.nic.in पर भी परिणाम देख सकते हैं।

कुलदीप राघव
कुलदीप राघवauthor

कुलदीप राघव प्रिंट और डिजिटल पत्रकारिता में 13 वर्षों से अधिक अनुभव का रखने वाले पत्रकार हैं। टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में वह एजुकेशन सेक्शन को लीड कर रहे हैं। एजुकेशन सेक्टर की गहरी समझ और लगातार फील्ड-ओरिएंटेड रिपोर्टिंग के कारण कुलदीप इस बीट के भरोसेमंद पत्रकारों में गिने जाते हैं। वे स्कूल और उच्च शिक्षा, प्रतियोगी परीक्षाएं, एडमिशन और काउंसलिंग प्रोसेस, स्कॉलरशिप, करियर गाइडेंस, जॉब अलर्ट, स्किल डेवलपमेंट और युवाओं से जुड़े सामाजिक-शैक्षणिक मुद्दों पर तथ्यात्मक और आसान भाषा में खबरें पब्लिश करते हैं। कुलदीप ने अब तक 18,000 से अधिक बाइलाइन स्टोरीज लिखी हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव रिपोर्ट्स, विश्लेषण, डेटा आधारित रिपोर्ट्स और एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article