UP First Ayush University: गोरखपुर में खुलने जा रहा राज्य का पहला आयुष विश्वविद्यालय, पढ़ें पूरी खबर

Ayush University Gorakhpur: गोरखपुर में राज्य का पहला आयुष विश्वविद्यालय खुलने वाला है। विश्वविद्यालय का निर्माण कार्य इस माह के अंत तक पूरा हो जाने की संभावना है। महायोगी गुरु गोरखनाथ के नाम पर बने इस विश्वविद्यालय में आयुष से जुड़े सभी चिकित्सा पद्धतियों पर पारंपरिक पाठ्यक्रमों के साथ आज के दौर की आवश्यकताओं के अनुरूप यूनिक कोर्स भी चलाए जाएंगे।

Gorakhpur Ayush University: सिटी ऑफ नॉलेज के रूप में ख्याति अर्जित कर रहे गोरखपुर में प्रदेश के पहले आयुष विश्वविद्यालय का निर्माण कार्य इस माह के अंत तक पूरा हो जाने की उम्मीद है। महायोगी गुरु गोरखनाथ के नाम पर बने इस विश्वविद्यालय में आयुष से जुड़े सभी चिकित्सा पद्धतियों पर पारंपरिक पाठ्यक्रमों के साथ आज के दौर की आवश्यकताओं के अनुरूप यूनिक कोर्स भी चलाए जाएंगे।

UP First Ayush University

यूपी का पहला आयुष विश्वविद्यालय (image - mggaugkp.ac.in)

कोर्सेज की ड्राफ्टिंग होना है बाकी

इसे लेकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर आयुष विभाग के अफसर देश के अन्य राज्यों में चलाए जा रहे आयुष पाठ्यक्रमों के तुलनात्मक अध्ययन में जुटे हैं, ताकि यहां चलाए जाने वाले और नए कोर्स की ड्राफ्टिंग की जा सके। फिलहाल पीएचडी समेत दर्जनभर पाठ्यक्रमों को चलाने की रूपरेखा तैयार कर ली गई है।

End of Feed