Jawahar Lal Nehru Quotes for Students in Hindi: जवाहर लाल नेहरू के विचार छात्रों के लिए काफी प्रेरणादायक हैं। वे स्वतंत्र भारत के पहले प्रधानमंत्री, एक भारतीय उपनिवेशवाद विरोधी राष्ट्रवादी, राजनेता, धर्मनिरपेक्ष मानवतावादी, सामाजिक लोकतंत्रवादी और लेखक थे। देश के पहले प्रधानमंत्री पंडित जवाहर लाल नेहरू के जन्मदिन यानी 14 नवंबर को हर साल बाल दिवस के रूप में मनाया जाता है। पंडित जवाहर लाल नेहरू बच्चों से बहुत प्यार करते थे ऐसे में उनके जन्मदिन को बाल दिवस के रूप सेलिब्रेट किया जाता है।
जवाहरलाल नेहरू के बारे में
14 नवंबर, 1889 को प्रयागराज में नेहरू का जन्म एक कश्मीरी पंडित परिवार में हुआ था। पंडित नेहरू ने अपनी प्रारंभिक शिक्षा अपने घर पर प्राइवेट टीचर्स से ली। फिर दुनिया के कुछ बेहतरीन स्कूलों और विश्वविद्यालयों में शिक्षा ली।पंडित नेहरू ने अपनी स्कूली शिक्षा इंग्लैंड में हैरो स्कूल और कॉलेज की शिक्षा ट्रिनिटी कॉलेज, कैम्ब्रिज (लंदन) से पूरी की थी। पंडित नेहरू ने अपनी लॉ की डिग्री कैम्ब्रिज विश्वविद्यालय से पूरी की। 1912 में जवाहरलाल नेहरू भारत लौटे और वकालत शुरू की।

पंडित नेहरू के अनमोल विचार
Pt Nehru Quotes in Hindi: जवाहर लाल नेहरू के विचार
“कार्य में मूर्खता से अधिक भयावह कुछ भी नहीं है।”
"एक विश्वविद्यालय मानवतावाद, सहिष्णुता, तर्क, विचारों के साहस और सत्य की खोज के लिए खड़ा है।"
"आइये हम थोड़ा नम्र बनें; हम सोचें कि सत्य शायद पूरी तरह हमारे साथ नहीं है।"
"आज के बच्चे कल के भारत का निर्माण करेंगे। हम उन्हें जिस तरह से पालेंगे, उससे देश का भविष्य तय होगा।"

पंडित नेहरू के अनमोल विचार
"तथ्य तो तथ्य हैं और आपकी पसंद के कारण गायब नहीं होंगे।"
"सत्य हमेशा सत्य ही रहता है चाहे आप उसे पसंद करें या ना करें।"
"सही शिक्षा से ही समाज की बेहतर व्यवस्था का निर्माण किया जा सकता है।"
"सफलता उन्हें मिलती है, जो निडर होकर फैसला लेते हैं और परिणामों से नहीं घबराते।"
विद्यार्थियों के लिए जवाहर लाल नेहरू के विचार पढ़कर विद्यार्थियों के जीवन में सकारात्मक परिवर्तन आ सकता है। जवाहर लाल नेहरू के सामाजिक विचार समाज में कई बड़े प्रभाव छोड़ चुके हैं। पंडित जवाहर लाल नेहरू बच्चों से बहुत प्यार करते थे ऐसे में उनके जन्मदिन को बाल दिवस के रूप सेलिब्रेट किया जाता है।
