RRB NTPC Graduate CBT II Answer Key 2026: रेलवे रिक्रूटमेंट बोर्ड (RRB) द्वारा हाल ही में आयोजित की गई नॉन-टेक्निकल पॉपुलर कैटेगरीज ग्रेजुएट लेवल सीबीसीटी II (NTPC Graduate Level CBT II) परीक्षा की आंसर की जारी कर दी गई है। इस परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवार अब आधिकारिक वेबसाइट से आंसर की पीडीएफ डाउनलोड कर सकते हैं। बोर्ड द्वारा उत्तर कुंजी ऑफिशियल वेबसाइट पर 4 बजे जारी की गई है। अब उम्मीदवार अपने उत्तरों की जांच कर एक संभावित कटऑफ की जानकारी प्राप्त कर पाएंगे। इसके अलावा जो उम्मीदवार आंसर की से संतुष्ट नहीं है उनके लिए ऑब्जेक्शन विंडो खोली जाएगी, जिस पर वह प्रश्नों के अनुसार आपत्ति दर्ज कर सकते हैं।
कब हुई थी आरआरबी एनटीपीसी सीबीटी 2 परीक्षा?
रेलवे रिक्रूटमेंट बोर्ड द्वारा एनटीपीसी सीबीट 2 परीक्षा का आयोजन विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर 10 जुलाई को किया गया था। इसमें लाखों उम्मीदवारों ने हिस्सा लिया था, जो अब अपने परीक्षा रिजल्ट का इंतजार कर रहे हैं।
टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़ें -XAT 2027 के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू, डायरेक्ट लिंक xatonline.in से ऐसे करें आवेदन
कैसे करें आरआरबी एनटीपीसी सीबीटी 2 आंसर की डाउनलोड?
स्टेप 1 - आंसर की डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवार आरआरबी की आधिकारिक वेबसाइट rrbcdg.gov.in पर जाएं।
स्टेप 2 - होमपेज पर दिए गए आंसर की के सेक्शन पर क्लिक करें।
स्टेप 3 - अब आपको नए पेज पर RRB NTPC Graduate Level CBT-II Answer Key 2026 का एक लिंक नजर आएगा।
स्टेप 4 - इस लिंक पर क्लिक करते ही आपकी स्क्रीन पर परीक्षा आंसर की आ जाएगी।
स्टेप 5 - उम्मीदवार इसे डाउनलोड करें और इसका प्रिंट आउट भी लें।
कैसे दर्ज करें आंसर की पर आपत्ति
आंसर की पर आपत्ति दर्ज करने के लिए छात्रों को आधिकारिक वेबसाइट पर जाना है। लॉगिन क्रेडेंशियल की सहायता से लॉगिन करना है। अब जिन प्रश्नों पर आपत्ति दर्ज करनी है उन्हें सिलेक्ट करना है। अपनी आपत्ति को प्रूफ करने वाले दस्तावेजों को अपलोड करना है और ऑब्जेक्शन शुल्क का भुगतान करना है। ऑब्जेक्शन फॉर्म का प्रिंट लेना भी जरूरी है।
ऑब्जेक्शन शुल्क कितना है?
आपत्ति दर्ज करने के लिए उम्मीदवारों को प्रत्येक प्रश्न के अनुसार 50 रुपये आवेदन शुल्क का भुगतान करना होगा। यह राशि उम्मीदवार डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड, यूपीआई और नेट बैंकिंग के माध्यम से अदा कर सकते हैं।
टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़ें -CBSE Three Language Rule: तीसरी भाषा में फेल होने पर क्या 10वीं पास का सर्टिफिकेट नहीं मिलेगा? जानें क्या कहता है बोर्ड का नियम
कब जारी होगा रिजल्ट
बोर्ड द्वारा प्राप्त आपत्तियों की समीक्षा की जाएगी और उसके आधार पर फाइनल आंसर की तैयार करके रिजल्ट तैयार किया जाएगा। यह प्रक्रिया पूरी होते ही रिजल्ट की घोषणा की जाएगी।
