एजुकेशन

UPTET 2026 Answer Key OUT: जारी हो गई यूपीटेट परीक्षा की आंसर की, इस डायरेक्ट लिंक से करें चेक, 14 जुलाई तक दर्ज करा सकेंगे आपत्ति

UPTET 2026 Answer Key OUT: उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग (UPESSC) ने आधिकारिक वेबसाइट upessc.up.gov.in पर UPTET आंसर की (उत्तर कुंजी) जारी कर दी है। उम्‍मीदवार 14 जुलाई तक आपत्ति कर सकेंगे।

Image

UPTET 2026

UPTET 2026 Answer Key OUT: उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग (UPESSC) ने आधिकारिक वेबसाइट upessc.up.gov.in पर UPTET आंसर की (उत्तर कुंजी) जारी कर दी है। UPESSC ने 02, 03 और 04 जुलाई, 2026 को शिक्षक पात्रता परीक्षा (TET) का आयोजन किया था। परीक्षा खत्म होने के बाद से उम्मीदवार लगातार इंटरनेट पर पूछ रहे थे कि UPTET 2026 Answer Key kab Aayegi...उम्मीदवार आयोग की वेबसाइट upessc.up.gov.in पर जाकर अपने प्रश्नपत्र सेट के अनुसार उत्तरों का मिलान कर सकते हैं।

बता दें, आंसर की जारी होने के साथ आपत्ति (Objection) करने का भी मौका दिया गया है। इच्छुक उम्मीदवार जिन्हें आंसर की से आपत्ति है वे 14 जुलाई तक अपनी आपत्ति दर्ज करा सकते हैं।

UPTET 2026 Answer Key Objection का नोटिस कैसे देखें?

उम्मीदवार आपत्ति करने से जुड़ी आधिकारिक विज्ञप्ति डाउनलोड करने के लिए नीचे दिए गए स्टेप्स को फॉलो कर सकते हैं:

  • आधिकारिक UPESSC वेबसाइट यानी upessc.up.gov.in पर जाएं।
  • दाएं तरफ NOTICE BOARD के नीचे देखें
  • अब शिक्षक पात्रता परीक्षा (UPTET-2026) -: प्रश्न आपत्ति (Qs. Objection) - विज्ञप्ति Click Here पर क्लिक करें।

ये रहा डायरेक्ट लिंक - Objection Notice

याद रहे, ये प्रोविजनल आंसर-की है। इसके बाद यदि आपत्तियां उठाई जाती हैं, तो उन पर विचार किया जाएगा, जिसके बाद फाइनल आंसर की जारी की जाएगी। आयोग ने साफ किया है कि आपत्तियां केवल ऑनलाइन माध्यम से ही स्वीकार की जाएंगी। इसके लिए उम्मीदवारों को अनुक्रमांक और जन्मतिथि की मदद से लॉगिन करना होगा। आयोग ने यह भी कहा है कि वेबसाइट पर दिए गए लिंक के अलावा किसी अन्य माध्यम से भेजी गई आपत्तियों पर विचार नहीं किया जाएगा।

Neelaksh Singh
नीलाक्ष सिंहauthor

नीलाक्ष सिंह 2021 से टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल से जुड़े हैं और एजुकेशन सेक्शन के लिए कंटेंट लिखते हैं। लखनऊ विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने प्रिंट मीडिया में इंटर्नशिप की, जहां फील्ड रिपोर्टिंग, स्टूडेंट-इश्यू बेस्ड ग्राउंड स्टोरीज और सटीक न्यूजराइटिंग की बुनियादी समझ हासिल की। प्रिंट के बाद डिजिटल मीडिया में भी वह एजुकेशन बीट पर ही लगातार काम करते रहे हैं। पत्रकारिता में 10 सालों से सक्रिय नीलाक्ष सिंह 12 हजार से अधिक खबरें लिख चुके हैं। वह एग्जाम अपडेट्स, एडमिशन प्रोसेस, करियर गाइडेंस, स्टूडेंट वेलफेयर, बोर्ड रिजल्ट्स और नीतिगत बदलावों पर गहन और बेहद उपयोगी कंटेंट तैयार करते हैं।

और पढ़ें
End of Article