UPSSSC VDO Result 2023: जारी होने जा रहा यूपी ग्राम विकास अधिकारी परीक्षा का रिजल्ट, upsssc.gov.in पर रखें नजर

UPSSSC VDO Result 2023, Sarkari Result 2023: उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की ओर से ग्राम विकास अधिकारी परीक्षा का रिजल्ट आधिकारिक वेबसाइट upsssc.gov.in पर जारी किया जाएगा। अभ्यर्थी यहां दी गई डायरेक्ट लिंक के जरिए इसे डाउनलोड कर सकेंगे।

UPSSSC VDO Result 2023, Sarkari Result 2023: यूपी वीडीओ परीक्षा में शामिल अभ्यर्थियों का इंतजार खत्म होने जा रहा है। उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSC) की और से ग्राम विकास अधिकारी (Village Development Officer) पदों पर भर्ती के लिए आयोजित परीक्षा का रिजल्ट जल्द ही जारी किया जाएगा। जिसके बाद इस परीक्षा में शामिल अभ्यर्थी आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर यूपी वीडीओ रिजल्ट (UPSSSV VDO Sarkari Result 2023) चेक करके डाउनलोड कर सकेंगे। इसके अलावा रिजल्ट की डायरेक्ट लिंक यहां भी उपलब्ध करवा दी जाएगी।

UPSSSC VDO Result 2023

UPSSSC VDO Result 2023

UPSSSC VDO Sarkari Result 2023: कब हुई परीक्षा

ग्राम विकास अधिकारी के 1953 पदों पर भर्ती के लिए लिखित परीक्षा 26 जून और 27 जून को सुबह 10 बजे से 12 बजे तक और दोपहर 3 बजे से शाम 5 बजे तक आयोजित की गई थी। यह परीक्षा राज्य के 737 केंद्रों पर हुई थी, जिसमें 14,27,172 अभ्यर्थियों ने भाग लिया था। अब सभी बेसब्री से अपने रिजल्ट का इंतजार कर रहे हैं।

End of Feed