UPSSSC VDO Final Answer Key 2023, Sarkari Result 2023: यूपी वीडीओ परीक्षा में शामिल अभ्यर्थियों के लिए बड़ा अपडेट है। उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) ने ग्राम विकास अधिकारी (VDO) परीक्षा की फाइनल आंसर-की जारी कर दी है। जिन अभ्यर्थियों ने इस परीक्षा में भाग लिया था, वह आयोग की आधिकारिक वेबसाइट upsssc.gov.in पर आंसर-की (UP VDO Final Answer Key 2023) चेक कर सकते हैं। इसके अलावा यहां दी गई डायरेक्ट लिंक से भी यूपी वीडीओ आंसर-की 2023 डाउनलोड कर सकते हैं।
UPSSSC VDO Answer Key 2023
UPSSSC VDO Answer Key 2023: जून में हुई वीडीओ परीक्षा
यूपी वीडीओ परीक्षा 26 जून और 27 जून को सुबह 10 बजे से 12 बजे तक और दोपहर 3 बजे से शाम 5 बजे तक प्रदेश के 20 जनपदों में आयोजित की गई थी। वहीं, इस परीक्षा की प्रोविजनल आंसर-की 13 जुलाई को जारी की गई, जिन पर प्राप्त आपत्तियों पर विचार के बाद आयोग ने फाइनल आंसर-की जारी कर दिया है।
UPSSSC VDO Result 2023 Date: कब तक आएगा रिजल्ट
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, यूपी ग्राम विकास अधिकारी परीक्षा का रिजल्ट भी अक्टूबर के आखिरी सप्ताह में जारी कर दिया जाएगा। हालांकि, इस संबंध में फिलहाल कोई आधिकारिक जानकारी नहीं है। अपडेट आते ही आपको सबसे पहले यहां सूचित किया जाएगा।
How to download UPSSSC VDO Final Answer Key 2023
- आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
- फिर यूपी वीडीओ आंसर-की 2023 के लिंक पर क्लिक करें।
- अब आपके सामने एक पीडीएफ खुल जाएगा।
- अभ्यर्थी इस पीडीएफ को चेक करके डाउनलोड भी कर सकते हैं।
UPSSSC VDO Recruitment 2023: कितने पदों पर होगी भर्ती
यूपी वीडीओ परीक्षा के माध्यम से राज्य में कुल 1953 रिक्त पदों पर भर्ती की जाएगी। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, इस परीक्षा में लगभग 14,27,172 अभ्यर्थियों ने भाग लिया था। अब सभी बेसब्री से अपने रिजल्ट का इंतजार कर रहे हैं। लेटेस्ट अपडेट्स के लिए आयोग की आधिकारिक वेबसाइट विजिट करते रहें।
