UPSSSC Recruitment 2026: गन्ना पर्यवेक्षक के 1182 पदों पर भर्ती, जानें योग्यता, आयु सीमा और आवेदन की पूरी प्रक्रिया

उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) ने गन्ना विकास एवं चीनी उद्योग विभाग में गन्ना पर्यवेक्षक के 1182 रिक्त पदों पर भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है।

उत्तर प्रदेश में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए बड़ी खुशखबरी है। उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) ने गन्ना विकास एवं चीनी उद्योग विभाग में गन्ना पर्यवेक्षक (Cane Supervisor/Ganna Paryavekshak) के 1182 रिक्त पदों पर भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है। भर्ती अभियान के तहत कुल 1182 पदों में 1000 पद सामान्य चयन और 182 पद विशेष चयन के लिए निर्धारित किए गए हैं। इच्छुक एवं योग्य अभ्यर्थी आयोग की आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से निर्धारित तिथि तक आवेदन कर सकते हैं।

यूपी में गन्ना सुपरवाइजर के पदों पर भर्ती

यूपी में गन्ना सुपरवाइजर के पदों पर भर्ती

शुरू हुई आवेदन की प्रक्रिया

आवेदन प्रक्रिया 7 जुलाई 2026 से शुरू हो चुकी है। अभ्यर्थी 28 जुलाई 2026 तक ऑनलाइन आवेदन और शुल्क जमा कर सकते हैं। वहीं आवेदन पत्र में संशोधन या शुल्क समायोजन की अंतिम तिथि 4 अगस्त 2026 निर्धारित की गई है। सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे कृषि स्नातकों के लिए यह एक सुनहरा अवसर माना जा रहा है।

End of Feed