एजुकेशन

UPSSSC Recruitment 2026: यूपी ऑडिटर और असिस्टेंट अकाउंटेंट के 1800 से अधिक पदों पर भर्ती शुरू, जानें योग्यता और चयन प्रक्रिया

UPSSSC Recruitment 2026: यूपी में सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए UPSSSC ने ऑडिटर और असिस्टेंट अकाउंटेंट के 1800 से अधिक पदों पर भर्ती निकाली है, जिसके लिए उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं।

Image

UPSSSC Recruitment 2026

UPSSSC Recruitment 2026: उत्तर प्रदेश में सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए एक बड़ी खबर सामने आई है। उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) ने ऑडिटर और असिस्टेंट अकाउंटेंट के 1800 से अधिक पदों पर भर्ती निकाली है, जिसके लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। भर्ती यूपी के विभिन्न प्रमुख विभागों जैसे नगर निकाय, आवास एवं विकास परिषद, उत्तर प्रदेश वन निगम और राजकीय इंजीनियरिंग कॉलेजों में स्थायी व अस्थायी आधार पर नियुक्तियों के लिए की जा रही है। इच्छुक उम्मीदवार यूपीएसएसएससी की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आवेदन प्रक्रिया पूरी कर सकते हैं।

आवेदन की डेट्स

उम्मीदवारों को बता दें कि भर्ती के लिए जून के महीने में नोटिफिकेशन जारी कर दिया गया था। जारी नोटिफिकेशन के अनुसार, आवेदन प्रक्रिया 14 जुलाई से शुरू हो गई है और आवेदन करने की अंतिम तिथि 3 अगस्त है। अब आयोग ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर आवेदन लिंक एक्टिव कर दिया गया है, जहां से आप रजिस्ट्रेशन प्रोसेस पूरा करने के बाद एप्लीकेशन फॉर्म भर सकते हैं।

आवेदन शुरू होने की तिथि14 जुलाई 2026
आवेदन की अंतिम तिथि3 अगस्त 2026

    पदों का विवरण

    विभाग का नामपदवैकेंसी
    आंतरिक लेखा एंव लेखा परीक्षा निदेशालय, उत्तर प्रदेशअसिस्टेंट अकाउंटेंट609
    नगर निकाय निदेशालय उत्तर प्रदेशअसिस्टेंट अकाउंटेंट600
    उत्तर प्रदेश आवास एंव विकास परिषदअसिस्टेंट अकाउंटेंट156
    निदेशक, स्थानीय निधि, लेखा परीक्षा निदेशालयऑडिटर148
    निदेशक स्थानीय निधि, लेखा परीक्षा निदेशालयऑडिटर (विशेष चयन)14
    उत्तर प्रदेश वन निगमअसिस्टेंट अकाउंटेंट67
    नगर निकाय निदेशालय उत्तर प्रदेशऑडिटर60
    उत्तर प्रदेश राजकीय निर्माण निगम लिमिटेडअसिस्टेंट अकाउंटेंट82
    उत्तर प्रदेश राजकीय निर्माण निगम लिमिटेडअसिस्टेंट अकाउंटेंट (विशेष चयन)4
    गुरू जम्भेश्वर यूनिवर्सिटी मुरादाबादअसिस्टेंट अकाउंटेंट4
    मां विध्यवासिनी विश्वविद्यालय मिर्जापुरअसिस्टेंट अकाउंटेंट4
    मां पाटेश्वरी विश्वविद्यालय बलरामपुरअसिस्टेंट अकाउंटेंट4
    पंचायती राज प्रशिक्षण संस्थान (प्रिंट)असिस्टेंट अकाउंटेंट1
    जननायक चंद्रशेखर विश्वविद्यालय, बलियाअसिस्टेंट अकाउंटेंट1
    उत्तर प्रदेश वस्त्र प्रौद्योगिकी संस्थान, कानपुरअसिस्टेंट अकाउंटेंट1
    राजकीय इंजीनियरिंग कॉलेज, कन्नौज उत्तर प्रदेशअसिस्टेंट अकाउंटेंट1
    डॉ राम मनोहर लोहिया राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय लखनऊअसिस्टेंट अकाउंटेंट1
    राजकीय इंजीनियरिंग कॉलेज मैनपुरीअसिस्टेंट अकाउंटेंट1
    कमला नेहरू प्रौद्योगिकी संस्थान सुल्तानपुरऑडिटर1
    राजकीय इंजीनियरिंग कॉलेज सोनभद्रअसिस्टेंट अकाउंटेंट1
    औद्योगिक विकास विभागअसिस्टेंट अकाउंटेंट68
    औद्योगिकी विकास विभागअसिस्टेंट अकाउंटेंट (विशेष चयन)1
    कुल1829

    कौन कर सकता है भर्ती के लिए आवेदन

    • इस भर्ती के लिए मान्यता प्राप्त संस्थान से बीकॉम (B.Com) की डिग्री या अकाउंटेंसी में पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा प्राप्त उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं। उम्मीदवारों के पास कंप्यूटर संचालन में 'ओ लेवल' (O Level) डिप्लोमा होना चाहिए।
    • इस मुख्य परीक्षा में केवल वही अभ्यर्थी शामिल हो सकते हैं जिन्होंने प्रारंभिक अर्हता परीक्षा (PET)-2025 दी है और जिनके पास वैध स्कोरकार्ड है। आवेदन की न्यूनतम उम्र 18 वर्ष और अधिकतम उम्र 40 वर्ष के बीच होनी चाहिए।
    • आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को नियमानुसार अधिकतम आयु सीमा में छूट दी जाएगी।
    • उम्मीदवारों को बता दें कि भर्ती के लिए शॉर्टलिस्टिंग पीईटी-2025 के नॉर्मलाइज्ड स्कोर के आधार पर होगी, बशर्ते अभ्यर्थी का स्कोर शून्य या निगेटिव में न हो।

    कितनी मिलेगी सैलरी?

    असिस्टेंट अकाउंटेंट पद के लिए चयनित उम्मीदवारों को लेवल-5 के तहत वेतनमान दिया जाएगा। इसके अंतर्गत न्यूनतम 29,200 रुपये से लेकर अधिकतम 92,300 रुपये प्रति माह तक का वेतन निर्धारित किया गया है (ग्रेड-पे 2800 रुपये)।

    परीक्षा का सिलेबस

    पेपर में मुख्य रूप से ऑडिटिंग और फाइनल अकाउंट्स, फंडामेंटल प्रिंसिपल्स ऑफ एकाउंटिंग, ओरिजिनल एंट्री और डेप्रिसिएशन, डबल एंट्री सिस्टम, बैंक समाधान विवरण, वित्तीय नियमों की जानकारी, आरटीजीएस, ई-बैंकिंग, बजटरी कंट्रोल, टैक्सेशन अर्थमेटिक, कंप्यूटर एवं इनफार्मेशन टेक्नोलॉजी और उत्तर प्रदेश से संबंधित सामान्य ज्ञान (GK) पर आधारित प्रश्न पूछे जाएंगे। आवेदन करने वाले उम्मीदवार परीक्षा की तैयारी शुरू कर दें।

    कैसे करें आवेदन

    1. भर्ती के लिए आवेदन करने के लिए उम्मीवार upsssc.gov.in पर जाएं।
    2. होमपेज पर ऑडिटर और असिस्टेंट अकाउंटेंट भर्ती 2026 के लिंक पर क्लिक करें।
    3. अब, नए खुले पेज पर रजिस्ट्रेशन कर लॉगिन क्रेडेंशियल बनाएं और उसके माध्यम से आवेदन फॉर्म भरें।
    4. आवश्यक दस्तावेज अपलोड करें।
    5. फॉर्म में भरी जानकारी को ध्यान से चेक करें और आवेदन शुल्क का भुगतान कर आवेदन प्रक्रिया पूरी करें।
    6. आवेदन फॉर्म का पीडीएफ बनाएं और इसका प्रिंट आउट भी लें।

    चयन प्रक्रिया और परीक्षा का पैटर्न

    उम्मीदवारों का अंतिम चयन पूरी तरह से मुख्य लिखित परीक्षा के आधार पर किया जाएगा, जिसके बाद फाइनल मेरिट लिस्ट तैयार होगी। उम्मीदवारों को बता दें कि परीक्षा का आयोजन सिंगल शिफ्ट में होगा, जिसमें कुल 100 बहुविकल्पीय प्रश्न पूछे जाएंगे। प्रत्येक प्रश्न एक अंक का होगा। यानी परीक्षा कुल 100 अंकों के लिए आयोजित की जाएगी। एग्जाम की अवधि 2 घंटे की होगी। इसमें नेगेटिव मार्किंग का प्रावधान है। इसका अर्थ है प्रत्येक सही उत्तर पर एक अंक दिया जाएगा और प्रत्येक गलत उत्तर पर उम्मीदवार के 1/4 अंक काटे जाएंगे।

    Varsha Kushwaha
    वर्षा कुशवाहा author

    वर्षा कुशवाहा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एजुकेशन डेस्क पर बतौर कॉपी एडिटर कार्यरत हैं और पिछले 5 वर्षों से मीडिया में सक्रिय हैं। जर्नलिज़्म में पोस्... और देखें

    End of Article