UPSSSC Pet Final Answer Key: यूपीएसएसएससी ने जारी की PET परीक्षा की फाइनल आंसर की, डायरेक्ट लिंक से ऐसे करें चेक

UPSSSC PET Final Answer Key: 6 और 7 सितंबर को परीक्षाएं आयोजित कराई गई थीं। इसके बाद 11 सितंबर को अभ्यर्थियों को आपत्ति दर्ज कराने के लिए लिंक भी दिया गया था। अब आयोग ने प्रारंभिक अर्हता परीक्षा (PET) की आंसर की जारी कर दी है।

UPSSSC Pet Final Answer Key out: उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) ने प्रारंभिक अर्हता परीक्षा (PET Answer Key) की आंसर की जारी कर दी है। 6 और 7 सितंबर को 48 जिलों के 1479 परीक्षा केंद्रो पर चार पालियों में एग्जाम कराए गए थे। परीक्षा देने वाले अभ्यर्थियों को आंसर की का बेसब्री से इंतजार था। ऐसे में अब आंसर की जारी होने के बाद अभ्यर्थी आयोग की आधिकारिक वेबसाइट से इसे डाउनलोड कर सकते हैं। अभ्यर्थी आंसर की जारी होने के बाद वेबसाइट upsssc.gov.in से ही शिफ्ट-वाइज पीडीएफ भी डाउनलोड कर सकते हैं।

UPSSSC Pet Final Answer Key 2025

UPSSSC Pet Final Answer Key 2025

कब हुई थी PET परीक्षा? UPSSSC PET Exam Date 2025

बताते चलें कि 6 और 7 सितंबर को परीक्षाएं आयोजित कराई गई थीं। इसके बाद 11 सितंबर को अभ्यर्थियों को आपत्ति दर्ज कराने के लिए लिंक भी दिया गया था। अब अभ्यर्थियों से मिली शिकायतों के बाद संशोधित उत्तर कुंजी तैयार की गई है। आयोग ने साफ किया है कि संशोधित उत्तर कुंजी को वेबसाइट पर अपलोड किया गया है और अभ्यर्थी इसे अच्छी तरह से चेक कर डाउनलोड कर सकते हैं।

End of Feed