UPSSSC PET 2026 परीक्षा के लिए 60 जिलों में बनाएं केंद्र, सुरक्षा और पारदर्शिता के लिए सीसीटीवी से होगी कड़ी निगरानी

UPSSSC PET 2026: 30 अक्टूबर यानी कल यूपी पीईटी परीक्षा 2026 का आयोजन प्रदेश के 60 जिलों में बनाए गए विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर किया जाएगा। परीक्षा को सीसीटीवी की कड़ी निगरानी में आयोजित किया जाएगा।

UPSSSC PET 2026: उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) द्वारा आयोजित की जाने वाली प्रारंभिक अर्हता परीक्षा (PET) को राज्य की सबसे बड़ी और महत्वपूर्ण प्रतियोगी परीक्षाओं में से एक है। इस परीक्षा में शामिल होने के लिए लाखों उम्मीदवारों ने आवेदन किया है। यूपीएसएसएससी द्वारा जारी शेड्यूल के अनुसार, कल यानी शुक्रवार 30 अक्टूबर को यूपी की राजधानी लखनऊ समेत गोरखपुर, कानपुर, आगरा, प्रयागराज समेत 60 जिलों के विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर एग्जाम का संचालन किया जाएगा। आयोग ने परीक्षा की शुचिता, पारदर्शिता और नकलविहीन संचालन को सुनिश्चित करने और परीक्षा के दौरान किसी भी प्रकार की गड़बड़ी को रोकने के लिए सभी केंद्रों को अत्याधुनिक तकनीक, यानी सीसीटीवी कैमरों की कड़ी निगरानी में रखा गया है, ताकि हर एक गतिविधि पर पैनी नजर रखी जा सके।

UPSSSC PET 2026

UPSSSC PET 2026 (Photo- AI/Newsroom Verified)

परीक्षा की मुख्य व्यवस्थाएं और सुरक्षा इंतजाम

उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग और राज्य प्रशासन ने परीक्षा को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए निम्नलिखित कड़े कदम उठाए हैं-

End of Feed