UPSSSC OTR: उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग ने लागू की 'वन टाइम रजिस्ट्रेशन' प्रणाली, जानें सभी जरूरी नियम

UPSSSC OTR: उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग द्वारा उम्मीदवारों के लिए वन टाइम रजिस्ट्रेशन प्रणाली की शुरुआत की गई है। इससे उन्हें हर भर्ती के लिए बार-बार रजिस्ट्रेशन कर पर्सनल डिटेल्स भरने की आवश्यकता नहीं है।

UPSSSC OTR: उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) ने प्रदेश में प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए एक बेहद महत्वपूर्ण और बड़ा बदलाव किया है। आयोग ने अभ्यर्थियों की सुविधा के लिए 'वन टाइम रजिस्ट्रेशन' (OTR) प्रणाली की शुरूआत की है तो आज यानी 14 जुलाई से लागू हो गई है। इस नई व्यवस्था के शुरू होने से अब प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे उम्मीदवारों को भविष्य में आने वाली विभिन्न भर्तियों के लिए बार-बार पर्सनल डिटेल्स भरने की जरूरत नहीं पड़ेगी। आइए जानते हैं यूपीएसएसएससी की इस नई ओटीआर प्रणाली से जुड़े सभी प्रमुख दिशा-निर्देश और जरूरी नियमों के बारे में।

UPSSSC OTR

उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग ने लागू की 'वन टाइम रजिस्ट्रेशन' प्रणाली (Photo - AI)

भविष्य की सभी प्रतियोगिता परीक्षाओं के लिए OTR अनिवार्य

आयोग द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, भविष्य में आयोजित होने वाली सभी प्रारम्भिक अर्हता परीक्षाओं (PET) और उनसे संबंधित मुख्य परीक्षाओं (Main Exams) में शामिल होने के लिए अब वन टाइम रजिस्ट्रेशन पूरी तरह अनिवार्य कर दिया गया है। इस व्यवस्था के अनुसार, एक बार अभ्यर्थी की OTR संख्या जनरेट हो जाने के बाद, आगे आने वाले सभी भर्ती आवेदनों में केवल उसी नंबर का इस्तेमाल करना होगा। उन्हें दोबारा रजिस्ट्रेशन करने की आवश्यकता नहीं है।

End of Feed