UPSSSC Lower PCS 2026 Apply Online Begins: उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) ने सम्मिलित अवर अधीनस्थ सेवा (Lower PCS) मुख्य परीक्षा 2026 के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है। इच्छुक उम्मीदवार 29 मई से आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन करने की अंतिम तिथि 18 जून 2026 तय की गई है। वहीं, फॉर्म में किसी भी प्रकार की गलती होने पर उम्मीदवारों को 25 जून तक संशोधन (Correction) का मौका दिया जाएगा।
उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग द्वारा राज्य के विभिन्न विभागों में समूह-ग (Group-C) के प्रशासनिक और सहायक पदों पर भर्ती के लिए आयोजित की जाने वाली एक प्रमुख प्रतियोगी परीक्षा है।
योग्यता, UPSSSC Lower PCS 2026 Qualification
लोअर पीसीएस मुख्य परीक्षा में शामिल होने के लिए उम्मीदवार के पास किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातक की डिग्री होना जरूरी है। इसके अलावा उम्मीदवार के पास UPSSSC PET 2025 का वैध स्कोरकार्ड भी होना चाहिए।
आयु सीमा, UPSSSC Lower PCS 2026 Age Limit
भर्ती के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु 21 वर्ष और अधिकतम आयु 40 वर्ष निर्धारित की गई है। आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को सरकारी नियमों के अनुसार आयु सीमा में छूट मिलेगी।
आवेदन प्रक्रिया, UPSSSC Lower PCS 2026 Apply Online
* सबसे पहले UPSSSC की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
* होमपेज पर UPSSSC Lower PCS 2026 Apply Online Link पर क्लिक करें।
* अपनी जरूरी जानकारी दर्ज करके आवेदन फॉर्म भरें।
* आवेदन शुल्क का भुगतान करें।
* फॉर्म जमा करने के बाद उसका प्रिंटआउट सुरक्षित रख लें।
आवेदन शुल्क, UPSSSC Lower PCS 2026 Application Fee
सभी वर्गों के उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क 25 रुपये निर्धारित किया गया है। शुल्क जमा किए बिना आवेदन प्रक्रिया पूरी नहीं मानी जाएगी।
चयन प्रक्रिया, UPSSSC Lower PCS 2026 Selection
उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा के आधार पर किया जाएगा। परीक्षा में कुल 100 बहुविकल्पीय प्रश्न पूछे जाएंगे, जो 100 अंकों के होंगे। परीक्षा की अवधि 2 घंटे होगी। गलत उत्तर देने पर 0.25 अंक की नेगेटिव मार्किंग भी की जाएगी।
