UPSSSC Inter Level Vacancy 2026 Notification: उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC), लखनऊ ने संयुक्त अवर अधीनस्थ सेवा (इंटरमीडिएट स्तरीय) मुख्य परीक्षा 2026 के लिए विज्ञापन जारी कर दिया है। विज्ञापन संख्या 26-परीक्षा/2026 के तहत अलग-अलग विभागों में कुल 1,784 पदों पर भर्ती की जाएगी। इस भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया 10 नवंबर 2026 से शुरू होगी। आयोग के नोटिस के अनुसार केवल वही अभ्यर्थी आवेदन कर सकेंगे जो संबंधित पद की जरूरी योग्यता पूरी करते हैं और प्रारंभिक अर्हता परीक्षा (PET-2025) में शामिल होकर आयोग की ओर से जारी स्कोर के आधार पर मुख्य परीक्षा के लिए शॉर्टलिस्ट किए गए हैं।
UPSSSC इंटरमीडिएट स्तर की रिक्तियां 2026 (Image- AI Generated/Newsroom Verified)
भर्ती से जुड़ी जानकारी, पदवार रिक्तियों और दिशा-निर्देशों के लिए उम्मीदवार UPSSSC की आधिकारिक वेबसाइट upsssc.gov.in पर जारी विज्ञापन देख सकते हैं। या इस लिंक पर क्लिक कर सकते हैं
UPSSSC Inter Level Vacancy 2026 Notification: Imp Dates
| विवरण | तारीख |
| विज्ञापन जारी होने की तारीख | 16 अक्टूबर 2026 |
| ऑनलाइन आवेदन शुरू | 10 नवंबर 2026 |
| आवेदन और फीस जमा करने की अंतिम तारीख | 1 दिसंबर 2026 |
| फीस समायोजन और फॉर्म में संशोधन की अंतिम तारीख | 8 दिसंबर 2026 |
| कुल पद | 1,784 |
PET-2025 के स्कोर से होगा चयन
इस भर्ती में मुख्य परीक्षा के लिए उम्मीदवारों को PET-2025 के सामान्यीकृत स्कोर के आधार पर शॉर्टलिस्ट किया जाएगा। जिन अभ्यर्थियों के PET-2025 परिणाम जांच के अधीन हैं या जिन्हें प्रोविजनल श्रेणी में रखा गया है, उनके मामलों में अंतिम निर्णय के अनुसार आगे की प्रक्रिया तय होगी।
आवेदन करते समय इन बातों का रखें ध्यान
उम्मीदवारों को आवेदन करने से पहले संबंधित पद की शैक्षणिक योग्यता, आयु सीमा और अन्य शर्तों को ध्यान से पढ़ना चाहिए। फॉर्म भरते समय सभी जानकारियां सही दर्ज करें और निर्धारित समय में शुल्क जमा कर दें। आयोग ने यह भी स्पष्ट किया है कि आवेदन शुल्क का बैंक से समायोजन समय पर होना जरूरी है। अभ्यर्थी 8 दिसंबर 2026 तक आवेदन में संशोधन कर सकेंगे।
