UPSC CSE Main 2026 Apply Online Begins: संघ लोक सेवा आयोग ने सिविल सेवा प्रीलिम्स 2026 पास करने वाले उम्मीदवारों के लिए डिटेल्ड एप्लीकेशन फॉर्म यानी DAF का लिंक एक्टिव कर दिया है। मेन एग्जाम के लिए शॉर्टलिस्ट हुए अभ्यर्थी आज 19 से 28 जून 2026 के बीच UPSC के पोर्टल पर जाकर फॉर्म भर सकते हैं। इसी विंडो में अभ्यर्थियों को फीस जमा करनी होगी, और बाकी जरूरी जानकारी भरनी है। ध्यान दें, तय समय में DAF सबमिट करना मेन एग्जाम में बैठने के लिए अनिवार्य है।
किसे देनी होगी फीस
जनरल कैटेगरी के उम्मीदवारों को 200 रुपये फीस देनी होगी। महिला, SC, ST और PwBD कैंडिडेट्स को फीस में पूरी छूट मिली है। UPSC ने साफ किया है कि सिर्फ उन्हीं छात्रों का ई-एडमिट कार्ड जारी होगा जिन्होंने DAF सफलतापूर्वक जमा किया होगा। अगर कोई अभ्यर्थी डेडलाइन तक फॉर्म नहीं भरता, तो वह मेन एग्जाम में शामिल नहीं हो पाएगा।
टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़े: हरियाणा ग्रुप डी भर्ती के लिए आज से आवेदन शुरू, CET के आधार पर होगा सिलेक्शन, जानें कौन कर सकता है अप्लाई
मेन परीक्षा ऑफलाइन मोड में
सिविल सेवा मेन परीक्षा ऑफलाइन मोड में होगी और इसमें 9 पेपर होंगे। दो पेपर क्वालिफाइंग नेचर के हैं – भारतीय भाषा और अंग्रेजी, दोनों 300-300 अंक के। इनमें पास होना जरूरी है, लेकिन इनके अंक मेरिट में नहीं जुड़ेंगे।
इस तरह बनेगी फाइनल मेरिट
मेरिट लिस्ट 7 पेपरों के 1750 अंकों पर बनेगी: निबंध – 250 अंक, GS-I – 250 अंक, GS-II – 250 अंक, GS-III – 250 अंक और GS-IV – 250 अंक
इसके अलावा ऑप्शनल पेपर-I – 250 अंक, ऑप्शनल पेपर-II – 250 अंक, लिखित परीक्षा में क्वालिफाई करने वाले उम्मीदवारों को 275 अंकों के पर्सनैलिटी टेस्ट यानी इंटरव्यू के लिए बुलाया जाएगा।
टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़े: रियाद में NEET UG री-एग्जाम की तैयारी पूरी, भारतीय दूतावास ने जारी किया शेड्यूल
DAF भरने के स्टेप्स
सबसे पहले upsc.gov.in पर जाएं। प्रीलिम्स रजिस्ट्रेशन डिटेल से लॉगिन करें। पर्सनल और एजुकेशनल डिटेल चेक करें। जरूरत हो तो रिजर्वेशन और कैटेगरी डिटेल अपडेट करें। कैडर प्रेफरेंस भरें। स्क्राइब या सहायक उपकरण की जानकारी दें। फीस जमा करें। सारी डिटेल रिव्यू करके फॉर्म सबमिट करें। कन्फर्मेशन पेज डाउनलोड कर सुरक्षित रख लें। UPSC ने सलाह दी है कि उम्मीदवार आखिरी दिन का इंतजार न करें और समय रहते DAF भर दें। आगे की जानकारी के लिए आयोग की वेबसाइट चेक करते रहें।
