एजुकेशन

Bihar Police SI Result 2026: बिहार पुलिस एसआई परीक्षा का परिणाम जारी, 10759 अभ्यर्थी PET के लिए चयनित

बिहार पुलिस अवर सेवा आयोग ने SI भर्ती 2026 की मुख्य परीक्षा का रिजल्ट जारी कर दिया है। परीक्षा में बैठे उम्मीदवार अब BPSSC की वेबसाइट पर जाकर अपना रिजल्ट और मेरिट लिस्ट PDF चेक कर सकते हैं।

Image

बिहार पुलिस एसआई परीक्षा का परिणाम जारी (Image - chatgpt)

Bihar Police SI Result 2026 Declared: बिहार पुलिस अवर सेवा आयोग ने SI भर्ती 2026 की मुख्य परीक्षा का रिजल्ट जारी कर दिया है। परीक्षा में बैठे उम्मीदवार अब BPSSC की वेबसाइट पर जाकर अपना रिजल्ट और मेरिट लिस्ट PDF चेक कर सकते हैं। आयोग ने आज 19 जून 2026 को रिजल्ट जारी किया। मुख्य परीक्षा पास करने वाले अभ्यर्थी अब भर्ती के अगले चरण यानी शारीरिक दक्षता परीक्षा में शामिल होंगे।

1,015 पदों पर होगी नियुक्ति

यह भर्ती बिहार गृह विभाग में सब-इंस्पेक्टर के 1,015 पदों के लिए हो रही है। पहले प्रीलिम्स पास करने वाले 35,857 उम्मीदवारों को मेन एग्जाम में बैठने का मौका मिला था। मेन एग्जाम के आधार पर 10,759 अभ्यर्थियों को PET के लिए शॉर्टलिस्ट किया गया है। अब इनका सिलेक्शन फिजिकल टेस्ट में प्रदर्शन पर निर्भर करेगा।

मेरिट लिस्ट PDF में जारी

BPSSC ने चुने गए उम्मीदवारों की लिस्ट वेबसाइट पर PDF फॉर्मेट में अपलोड कर दी है। अभ्यर्थी रोल नंबर से अपनी स्थिति देख सकते हैं। रिजल्ट देखने का तरीका देखें

Bihar Police SI Result 2026 Step to Download

  • सबसे पहले bpssc.bihar.gov.in पर जाएं।
  • होमपेज पर “Recruitment” सेक्शन खोलें।
  • “19/06/2026 Result-Ref.:Advt. No.-05/2025: Result of Mains Written Examination for the Post of Police Sub-Inspector in Home (Police) Dept., Govt. of Bihar” वाले लिंक पर क्लिक करें।
  • PDF खुल जाएगी, जिसमें रोल नंबर सर्च करें।
  • रिजल्ट की कॉपी सेव कर लें।

अब फोकस PET पर

मेन एग्जाम पास करने वाले उम्मीदवारों को अब फिजिकल एफिशिएंसी टेस्ट की तैयारी करनी है। PET में प्रदर्शन के आधार पर ही आगे का सिलेक्शन होगा। अभ्यर्थियों को सलाह है कि PET की तारीख और अन्य अपडेट के लिए BPSSC की वेबसाइट पर नजर बनाए रखें।

Neelaksh Singh
नीलाक्ष सिंहauthor

नीलाक्ष सिंह 2021 से टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल से जुड़े हैं और एजुकेशन सेक्शन के लिए कंटेंट लिखते हैं। लखनऊ विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने प्रिंट मीडिया में इंटर्नशिप की, जहां फील्ड रिपोर्टिंग, स्टूडेंट-इश्यू बेस्ड ग्राउंड स्टोरीज और सटीक न्यूजराइटिंग की बुनियादी समझ हासिल की। प्रिंट के बाद डिजिटल मीडिया में भी वह एजुकेशन बीट पर ही लगातार काम करते रहे हैं। पत्रकारिता में 10 सालों से सक्रिय नीलाक्ष सिंह 12 हजार से अधिक खबरें लिख चुके हैं। वह एग्जाम अपडेट्स, एडमिशन प्रोसेस, करियर गाइडेंस, स्टूडेंट वेलफेयर, बोर्ड रिजल्ट्स और नीतिगत बदलावों पर गहन और बेहद उपयोगी कंटेंट तैयार करते हैं।

और पढ़ें
End of Article