UPSC NDA, CDS 2 Admit Card 2025 Released: जारी हो गया यूपीएससी एनडीए सीडीएस 2 परीक्षा का एडमिट कार्ड

UPSC NDA, CDS 2 Admit Card 2025 Released: यूपीएससी एनडीए सीडीएस 2 परीक्षा का एडमिट कार्ड जारी हो गया है, इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in पर जाकर या खबर में दिए डायरेक्ट लिंक से इन प्रवेश पत्र को डाउनलोड कर सकते हैं।

UPSC NDA, CDS 2 Admit Card 2025 Released: संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने आज संयुक्त रक्षा सेवा (CDS) 2 और राष्ट्रीय रक्षा अकादमी एवं नौसेना अकादमी (NDA/NA) 2 परीक्षाओं के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिया है। जिन उम्मीदवारों ने इन परीक्षाओं के लिए पंजीकरण कराया था, वे अपने लॉगिन क्रेडेंशियल का उपयोग करके यूपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in पर अपने प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकते हैं।

upsc nda cds 2 admit card

यूपीएससी एनडीए सीडीएस 2 परीक्षा का एडमिट कार्ड

आधिकारिक सूचना में कहा गया है, "जिन उम्मीदवारों के ई-प्रवेश पत्र पर फोटो स्पष्ट नहीं है या फोटो में उनका नाम और फोटो की तारीख नहीं है, उन्हें परीक्षा में शामिल होने के लिए प्रत्येक सत्र के लिए एक फोटो पहचान पत्र और तीन (03) पासपोर्ट आकार की तस्वीरें (उनके नाम और फोटो की तारीख के साथ) एक अंडरटेकिंग के साथ लानी होंगी।"

End of Feed