UPSC NDA & NA I Result 2025: यूनियन पब्लिक सर्विस कमीशन ने यूपीएससी एनडीए व एनए 1 परीक्षा के अंक जारी कर दिए हैं। जिन उम्मीदवारों ने नेशनल डिफेंस एकेडमी और नेवल एकेडमी एग्जामिनेशन (I), 2025 में भाग लिया था, वे आयोग की आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in या खबर में दिए डायरेक्ट लिंक से अपने अंक देख सकते हैं। मार्क्स लिस्ट में रिटन एग्जाम के मार्क्स, SSB मार्क्स और फाइनल मार्क्स शामिल हैं।
यूपीएससी एनडीए व एनए 1 परीक्षा के मार्क्स
इस परीक्षा का आयोजन 13 अप्रैल, 2025 को किया गया था, जबकि फाइनल रिजल्ट 10 अक्टूबर, 2025 को घोषित किया गया था। जो भी कैंडिडेट एग्जाम में शामिल हुए हैं, वे UPSC की ऑफिशियल वेबसाइट पर दिए गए स्टेप्स को फॉलो करके अपने फाइनल मार्क्स देख सकते हैं।
UPSC NDA & NA I रिजल्ट 2025: मार्क्स कैसे चेक करें
1. सबसे पहले upsc.gov.in पर जाएं।
2. What’s New के नीचे देखें
3. होम पेज पर मौजूद Marks of Recommended Candidates: National Defence Academy and Naval Academy Examination (I), 2025 पर क्लिक करें
4. एक नई PDF फाइल खुलेगी यहां (202.54 KB) पर क्लिक करें
5. फिर नया पेज खुलेगा, जहां आप अपने मार्क्स देख सकते हैं।
यूनियन पब्लिक सर्विस कमीशन (UPSC) साल में दो बार नेशनल डिफेंस एकेडमी (NDA) और नेवल एकेडमी (NA) एग्जामिनेशन कराता है। इसका मकसद इन जानी-मानी डिफेंस एकेडमी में एडमिशन के लिए कैंडिडेट चुनना है।
