UPSC NDA 2026 : कल होगी यूपीएससी एनडीए परीक्षा, यहां समझें एग्जाम से जुड़ी गाइनडलाइन

12 अप्रैल को एनडीए 1 एग्जाम होना है। परीक्षा दो शिफ्टों में आयोजित की जाएगी। इस लेख में चलिये जानते हैं एनडीए 1 पेपर से जुड़ी जरूरी बातें...

upsc nda exam 2026 : नेशनल डिफेंस एकेडमी (NDA) की परीक्षा का परीक्षार्थियों को बेसब्री से इंतजार है। ये एग्जाम यूनियन पब्लिक सर्विस कमीशन द्वारा 12 अप्रैल 2026 को दो शिफ्ट में मैथमेटिक्स और जनरल एबिलिटी टेस्ट के लिए आयोजित किया जाएगा।UPSC, NDA और NA की परीक्षा साल में दो बार आयोजित करता है। NDA परीक्षा के 2026 चक्र का पहला चरण 12 अप्रैल को निर्धारित है। रजिस्ट्रेशन प्रोसेस 10-30 दिसंबर 2025 के बीच पूरा किया गया था। ये एग्जाम ऑफलाइन मोड में आयोजित किया जाएगा।

​NDA 1 Exam

NDA 1 Exam

NDA चयन प्रक्रिया में दो चरण शामिल हैं: लिखित परीक्षा, जिसके बाद SSB इंटरव्यू होता (NDA Exam) है। मैथ्स के पेपर में 120 प्रश्न और GAT के पेपर में 150 प्रश्न होते हैं। प्रत्येक सही उत्तर के लिए 2.5 अंक मिलते हैं, जबकि गलत उत्तर देने पर GAT के पेपर में -1.33 अंक और मैथ्स के पेपर में -0.83 अंक काटे जाते हैं।

End of Feed