एजुकेशन

UPSC NDA 2026 : कल होगी यूपीएससी एनडीए परीक्षा, यहां समझें एग्जाम से जुड़ी गाइनडलाइन

12 अप्रैल को एनडीए 1 एग्जाम होना है। परीक्षा दो शिफ्टों में आयोजित की जाएगी। इस लेख में चलिये जानते हैं एनडीए 1 पेपर से जुड़ी जरूरी बातें...

Image

NDA 1 Exam

upsc nda exam 2026 : नेशनल डिफेंस एकेडमी (NDA) की परीक्षा का परीक्षार्थियों को बेसब्री से इंतजार है। ये एग्जाम यूनियन पब्लिक सर्विस कमीशन द्वारा 12 अप्रैल 2026 को दो शिफ्ट में मैथमेटिक्स और जनरल एबिलिटी टेस्ट के लिए आयोजित किया जाएगा।UPSC, NDA और NA की परीक्षा साल में दो बार आयोजित करता है। NDA परीक्षा के 2026 चक्र का पहला चरण 12 अप्रैल को निर्धारित है। रजिस्ट्रेशन प्रोसेस 10-30 दिसंबर 2025 के बीच पूरा किया गया था। ये एग्जाम ऑफलाइन मोड में आयोजित किया जाएगा।

NDA चयन प्रक्रिया में दो चरण शामिल हैं: लिखित परीक्षा, जिसके बाद SSB इंटरव्यू होता (NDA Exam) है। मैथ्स के पेपर में 120 प्रश्न और GAT के पेपर में 150 प्रश्न होते हैं। प्रत्येक सही उत्तर के लिए 2.5 अंक मिलते हैं, जबकि गलत उत्तर देने पर GAT के पेपर में -1.33 अंक और मैथ्स के पेपर में -0.83 अंक काटे जाते हैं।

मैथ्स और GAT पेपर को मिलाकर कुल अंक 900 हैं। NDA परीक्षा का समय 5 घंटे है, जिसमें हर पेपर के लिए 2.5 घंटे का समय निर्धारित है। इस लेख में आप परीक्षा से जुड़ी विस्तृत जानकारी, जैसे—परीक्षा का समय, शिफ्ट, पैटर्न आदि देख सकते हैं।

NDA 1 परीक्षा का समय 2026 NDA 1 Exam Timing-

जो उम्मीदवार NDA 1 2026 की परीक्षा में शामिल होने जा रहे हैं, वे यहां NDA 1 परीक्षा का समय देख सकते हैं। ये परीक्षा पेपर 1 और पेपर 2 के लिए दो पालियों में आयोजित की जाएगी।

NDA 1 Exam का पैटर्न और समय

NDA 1 Exam

NDA 1 परीक्षा 2026 रिपोर्टिंग समय NDA 1 Exam 2026 Reporting Time-

उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे NDA 1 परीक्षा 2026 के लिए परीक्षा शुरू होने से कम से कम 60 मिनट पहले उपस्थित हों। NDA 1 परीक्षा 2026 का रिपोर्टिंग समय NDA 1 एडमिट कार्ड 2026 पर अंकित है। उम्मीदवारों को अपना एडमिट कार्ड upsconline.nic.in से डाउनलोड करना होगा।

NDA परीक्षा पैटर्न 2026 NDA Exam Pattern

NDA परीक्षा की प्रभावी ढंग से तैयारी करने के लिए, उम्मीदवारों को NDA परीक्षा पैटर्न और मार्किंग स्कीम के बारे में पता होना चाहिए। इस जानकारी की मदद से वे प्रत्येक सेक्शन को दिए गए वेटेज के अनुसार अपनी अध्ययन योजना तैयार कर सकेंगे।

आज देखिये केएसईएबी कर्नाटक द्वितीय पीयूसी रिजल्ट 2026, मार्कशीट डाउनलोड लिंक रोल नंबर वाइज पीडीऍफ़, ऑफिसियल वेबसाइट के लिंक्स, और पास परसेंटेज के लिए फॉलो करें हमारे लाइव ब्लॉग को सबसे लेटेस्ट अपडेट टाइम्स नाउ नवभारत एजुकेशन सेक्शन पर

Kusum Bhatt
कुसुम भट्ट author

टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में बतौर एजुकेशन जर्नलिस्ट कार्यरत कुसुम भट्ट शिक्षा जगत से जुड़ी हर छोटी-बड़ी हलचल पर पैनी नजर रखती हैं। मास्टर्स इन मास कम्... और देखें

End of Article