UPSC Mains Result 2023: यूपीएससी मेन्स रिजल्ट का इंतजार, जानें upsc.gov.in पर कब होगा जारी

UPSC Mains Result 2023, UPSC CSE Mains Result 2023 Date: संघ लोक सेवा आयोग द्वारा सिविल सेवा मुख्य परीक्षा का रिजल्ट आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in पर जारी किया जाएगा। इस परीक्षा में सफल अभ्यर्थियों को फिर इंटरव्यू में शामिल होना होगा।

UPSC Mains Result 2023, UPSC CSE Mains Result 2023 Date: यूपीएससी मेन्स परीक्षा में शामिल अभ्यर्थियों के लिए बड़ा अपडेट है। संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) द्वारा सिविल सेवा मुख्य परीक्षा (UPSC CSE Main Exam 2023) का रिजल्ट बहुत जल्द ही जारी कर दिया जाएगा। अगर आपने भी इस परीक्षा में भाग लिया था तो आयोग की आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in से यूपीएससी मेन्स रिजल्ट 2023 डाउनलोड कर सकेंगे। इसके अलावा यहां भी डायरेक्ट लिंक उपलब्ध करवा दी जाएगी।

UPSC Mains Result 2023

UPSC Mains Result 2023

UPSC CSE Mains Result 2023: अक्टूबर में हुई परीक्षा

यूपीएससी प्रीलिम्स परीक्षा का आयोजन 28 मई को किया गया था। इस परीक्षा में सफल अभ्यर्थियों के लिए फिर मेन्स परीक्षाम 15 सितंबर, 16 सितंबर, 17 सितंबर, 23 सितंबर और 24 सितंबर को सुबह 9 बजे से 12 बजे तक और दोपहर 2 बजे से शाम 5 बजे तक दो शिफ्ट हुई थी। मेन्स परीक्षा में सफल अभ्यर्थियों को फिर इंटरव्यू में शामिल होना होगा।

End of Feed