UPSC Result 2023: यूपीएससी जियो साइंटिस्ट प्रीलिम्स रिजल्ट upsc.gov.in पर जारी, यहां चेक करें लिंक

  • Authored by: प्रभाष रावत
  • Updated Mar 3, 2023, 08:39 PM IST

UPSC Geo Scientist Prelims Result 2023: यूपीएससी जियो साइंटिस्ट प्रीलिम्स रिजल्ट 2023 जारी कर दिया गया है। यूपीएससी उम्मीदवार यहां दिए गए डायरेक्ट लिंक की मदद लेते हुए अपने रिजल्ट को चेक कर सकते हैं। इसके अलावा आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in को लगातार लेटेस्ट अपडेट के लिए भी चेक करते रहें।

UPSC Geo Scientist Pre Result 2023: यूपीएससी यानी संघ लोक सेवा आयोग की ओर से 3 मार्च 2023 को यूपीएससी जियो साइंटिस्ट प्रीलिम्स रिजल्ट 2023 जारी कर दिया गया है। जो उम्मीदवार कंबाइंड जियो-साइंटिस्ट (प्रारंभिक) परीक्षा, 2023 के लिए उपस्थित हुए थे, वे यूपीएससी की आधिकारिक साइट upsc.gov.in के माध्यम से अपना परिणाम चेक सकते हैं। यूपीएससी की लिखित प्रारंभिक परीक्षा 19 फरवरी, 2023 को आयोजित की गई थी।

UPSC Geo Scientist Prelims Result

UPSC जियो साइंटिस्ट प्रीलिम्स रिजल्ट 2023

यूपीएससी के जो उम्मीदवार परीक्षा पास करेंगे, वे मुख्य परीक्षा में बैठने के लिए पात्रता हासिल करेंगे। मुख्य परीक्षा 24 जून और 25 जून 2023 को आयोजित की जाएगी।

End of Feed