UPSC ESE Mains Admit Card 2023: जारी हुआ यूपीएससी इंजीनियरिंग सेवा मेन्स एडमिट कार्ड, upsc.gov.in पर करें डाउनलोड

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jun 5, 2023, 09:13 PM IST

UPSC ESE Mains Admit Card 2023: संघ लोक सेवा आयोग ने इंजीनियरिंग सेवा मुख्य परीक्षा का प्रवेश पत्र जारी कर दिया है। यहां आवेदन करने वाले अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in, upsconline.nic पर जाकर एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। परीक्षा 25 जून को निर्धारित है।

UPSC ESE Mains Admit Card 2023 Released: यूपीएससी ईएसई की परीक्षा के लिए पंजीकरण करवाने वाले अभ्यर्थियों के लिए बड़ी खबर है। संघ लोक सेवा आयोग ने इंजीनियरिंग सेवा मुख्य परीक्षा का प्रवेश पत्र जारी कर (UPSC ESE Mains Admit Card) दिया है। एडमिट कार्ड जारी होने के बाद, आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in, upsconline.nic पर उपलब्ध करवा दिया (UPSC ESE 2023 Admit Card) गया है। अभ्यर्थी यहां डाउनलोड कर सकते हैं।

UPSC ESE Mains Admit Card 2023

UPSC ESE Mains Admit Card 2023: यहां डाउनलोड करें यूपीएससी ईएसई मेन्स एडमिट कार्ड

आयोग द्वारा जारी आधिकारिक नोटिफिकेशन के मुताबिक इंजीनियरिंग सेवा की मेन्स परीक्षा 25 जून 2023 को आयोजित की जाएगी। परीक्षा दो सत्रों में सुबह 09 बजे से 12 बजे तक और दोपहर 2 बजे से शाम 05 बजे तक निर्धारित होगी। ध्यान रहे बना प्रवेश पत्र के परीक्षा हॉल में अभ्यर्थियों को एंट्री नहीं दी जाएगी। साथ ही परीक्षा शुरू होने से 10 मिनट पहले परीक्षा हॉल में एंट्री करना होगा। अभ्यर्थी नीचे दिए आसान स्टेप के जरिए अपना प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकेंगे।

End of Feed