UPSC CSE Interview Schedule 2025: जारी हुआ सिविल सर्विसेज परीक्षा का इंटरव्यू शेड्यूल, जानें किन डाक्‍यूमेंट के साथ होगा जाना

UPSC CSE Interview Schedule 2025 OUT: यूपीएससी ने मेंस परीक्षा में उत्तीर्ण उम्मीदवारों के लिए सिविल सर्विसेज परीक्षा (CSE 2025) के लिए इंटरव्यू का शेड्यूल जारी कर दिया है। ऑफिशियल कैलेंडर के मुताबिक, CSE मेन्स-क्वालिफाइड कैंडिडेट्स के लिए पर्सनल इंटरव्यू 8 से 19 दिसंबर, 2025 के बीच दो सेशन में होगा।

UPSC CSE Interview Schedule 2025 Released: सिविल सर्विसेज परीक्षा से जुड़ा बड़ा अपडेट आया है। यूनियन पब्लिक सर्विस कमीशन (UPSC) ने मेंस परीक्षा में उत्तीर्ण उम्मीदवारों के लिए आगे का चरण क्लियर कर दिया है। मेंस परीक्षा रिजल्ट के बाद शॉर्टलिस्ट किए गए उम्मीदवारों के लिए सिविल सर्विसेज एग्जामिनेशन (CSE 2025) इंटरव्यू शेड्यूल जारी कर दिया है। आधिकारिक कैलेंडर के मुताबिक, CSE मेन्स-क्वालिफाइड कैंडिडेट्स के लिए पर्सनल इंटरव्यू 8 से 19 दिसंबर, 2025 के बीच दो सेशन में होगा।

UPSC CSE Interview Schedule 2025

सिविल सर्विसेज परीक्षा का इंटरव्यू शेड्यूल

ऑफिशियल नोटिस में लिखा है, "यूनियन पब्लिक सर्विस कमीशन द्वारा 11 नवंबर, 2025 को घोषित सिविल सर्विसेज (मेन) एग्जामिनेशन, 2025 के रिजल्ट के आधार पर, कमीशन ने सोमवार, 08.12.2025 से सिविल सर्विसेज़ (मेन) एग्जामिनेशन, 2025 के पर्सनैलिटी टेस्ट (इंटरव्यू) शुरू करने का फैसला किया है।"

End of Feed