TimesNow.in Education Summit & Awards 2025 North Edition will be held on 20th December in Delhi: बीते कुछ वर्षों में भारत के शैक्षिक परिदृश्य को नई दिशा मिली है। अब भारत के क्लासरूम इनोवेशन और ग्लोबल लीडरशिप की दिशा में तेजी से आगे बढ़ रहे हैं और नई प्रतिभाएं तैयार कर रहे हैं। आने वाला दशक ऐसे समय का संकेत देता है, जब स्किल बेस्ट लर्निंंग को बढ़ावा दिया जाएगा और तकनीकी अनुकूलन पर विशेष ध्यान दिया जाएगा। शिक्षा के क्षेत्र में इस परिवर्तन से विकसित भारत के लक्ष्य को मजबूती मिलेगी। इसी मकसद को आगे बढ़ाते हुए TimesNow.in Education Summit and Awards 2025 – North Edition एक प्रमुख मंच के रूप में सामने आ रहा है। 20 दिसंबर 2025 को दिल्ली के JW Marriott में होने वाला यह आयोजन नीति-निर्माताओं, शिक्षा-जगत की हस्तियों और विशेषज्ञों को एक साथ लाएगा, ताकि “Reimagining Education for a New India” की थीम के अंतर्गत भारत की शिक्षा व्यवस्था को नए आयाम दिए जा सकें।
समिट में टेक्नोलॉजी इंटीग्रेशन, स्किल बेस्ट एजुकेशन और collaborative innovation जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तार से चर्चा होगी। इसके साथ ही इस समारोह में उन लोगों को भी सम्मानित किया जाएगा, जिनकी पहल से भारत के शैक्षिक परिदृश्य को नई दिशा मिली है।
Education Summit के उद्देश्य
- इस समिट का प्रमुख उद्देश्य भारत के नॉलेज बेस्ड और ग्लोबल लेवल पर प्रतिस्पर्धी राष्ट्र बनने की प्रक्रिया को तेज करना है, जिसमें लर्निंग, स्किल डेवलेपमेंट और इनोवेशन की नींव को मजबूत करना।
- पॉलिसी मेकर्स, एजुकेशन लीडर्स और इनोवेटर्स के बीच सार्थक संवाद के लिए एक ऐसा मंच तैयार करना, जो भारत के भविष्य के एजुकेशन इकोसिस्टम को नया आकार देना।
- उन प्रगतिशील विचारों, प्रेरक कहानियों को प्रदर्शित करना, जो पारंपरिक शिक्षा और आधुनिकता के बीच की दूरी कम करें।
- सरकार, शैक्षणिक संस्थानों और उद्योग जगत के बीच साझेदारी को बढ़ावा देना, ताकि कौशल विकास, टेक्नोलॉजी को अपनाने के क्षेत्र में आगे बढ़ा जा सके।
- TimesNow.in की व्यापक पहुंच और विश्वसनीयता का उपयोग करते हुए उन व्यक्तियों और संस्थानों को सामने लाना, जो शिक्षा क्षेत्र में प्रभावी कार्य कर रहे हैं।
इन विषयों पर होगी चर्चा
व्यावसायिक प्रशिक्षण, कौशल विकास, प्राथमिक शिक्षा, नई शिक्षा नीति (NEP) 2020– कमियां और अवसर, एडटेक, शिक्षा में एआई (AI), STEM शिक्षा, समाज के वंचित वर्गों के लिए शिक्षा की पहुंच, पब्लिक-प्राइवेट पार्टनरशिप (PPP) और शिक्षकों की क्षमता निर्माण।
TimesNow.in Education Summit and Awards 2025: मुख्य वक्ता
- मुख्य अतिथि डॉ. सुकांता मजूमदार, राज्य मंत्री, शिक्षा मंत्रालय
- संजय कुमार, सचिव, स्कूली शिक्षा और साक्षरता विभाग, शिक्षा मंत्रालय
- राजीव कुमार, अध्यक्ष, पहल इंडिया फाउंडेशन और पूर्व उपाध्यक्ष, नीति आयोग
इनकी रहेगी सहभागिता
शिक्षा मंत्रालय, यूजीसी, सीबीएसई, और बड़े शिक्षा संघों के नीति-निर्माता।
स्कूलों, कॉलेजों, विश्वविद्यालयों, कौशल विकास प्रदाताओं, और उन्नत शिक्षण केंद्रों के प्रमुख।
एडटेक (EdTech) कंपनियों के सीईओ, सीआईओ, सीटीओ।
शिक्षक, प्रधानाचार्य, व्यावसायिक प्रशिक्षक, स्टेम (STEM) विशेषज्ञ।
एडटेक, एआई, डिजिटल लर्निंग प्लेटफॉर्म, और एनालिटिक्स फर्मों के प्रौद्योगिकी लीडर्स।
पीपीपी (PPPs), मूलभूत शिक्षा, शिक्षक क्षमता निर्माण, और ग्रामीण शिक्षा तक पहुंच को बढ़ावा देने वाले शिक्षक।
