UPSC CSE Interview Reschedule: यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा इंटरव्यू में बड़ा बदलाव, 22 जनवरी की एक शिफ्ट हुई रद्द

UPSC CSE Interview Reschedule: संघ लोक सेवा आयोग ने 22 जनवरी को दोपहर की शिफ्ट में होने वाले इंटरव्यू को रीशेड्यूल किया है। यहां आप इस इंटरव्यू की डेट जान सकते हैं।

UPSC CSE Interview Reschedule 2025: यूनियन पब्लिक सर्विस कमीशन ने सिविल सेवा परीक्षा के इंटरव्यू यानी पर्सनैलिटी टेस्ट के शेड्यूल में बड़ा बदलाव (UPSC CSE Interview Reschedule) किया है। आयोग की ओर से जारी नोटिफिकेशन के मुताबिक 22 जनवरी 2026 को होने वाले इंटरव्यू के एक विशेष सत्र को स्थगित कर दिया गया है। यह बदलाव उन उम्मीदवारों के लिए लागू होगा, जिनका इंटरव्यू 22 जनवरी 2026 को दोपहर वाली शिफ्ट में होना था। बताया जा रहा है कि राजधानी में होने वाले गणतंत्र दिवस परेड रिहर्सल के चलते यह निर्णय लिया गया है।

UPSC CSE Interview Reschedule 2025

UPSC CSE Interview Reschedule 2025: यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा इंटरव्यू में बड़ा बदलाव

आयोग की ओर से जारी अधिसूचना के मुताबिक 22 जनवरी 2026 को दोपहर की शिफ्ट में होने वाला इंटरव्यू अब 27 फरवरी 2026 को फॉरनून शिफ्ट (सुबह की शिफ्ट) में आयोजित किया जाएगा।

End of Feed