एजुकेशन

UPSC Success Story: यूपी के गाजीपुर की डॉ आकांक्षा सिंह को मिली 301वीं रैंक

यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा 2025 में उत्तर प्रदेश की आकांक्षा सिंह ने 301वीं रैंक हासिल कर इतिहास रच दिया है। बता दें रिजल्ट जारी होने के बाद बिहार के आरा जिले की आकांक्षा सिंह ने भी इस रैंक पर दावा किया था। हालांकि यूपीएससी ने यह साफ कर दिया है कि यह पूरी तरह फेक था। 301वीं रैंक यूपी के गाजीपुर की आकांक्षा सिंह को मिले हैं।

Image

UPSC Akanksha Singh Success Story: यूपी के गाजीपुर की आकांक्षा सिंह को यूपीएससी में मिली 301वीं रैंक

यूपीएससी की सिविल सेवा परीक्षा दुनिया की सबसे प्रतिष्ठित परीक्षाओं में से एक मानी जाती है। यहां हर साल लाखों की संख्या में अभ्यर्थी शामिल होते हैं। हालांकि सेलेक्शन महज कुछ ही उम्मीदवारो का होता है। हाल ही में संघ लोक सेवा आयोग ने सिविल सेवा परीक्षा 2025 का रिजल्ट 6 मार्च को घोषित किया था, जिसमें कुल 958 अभ्यर्थी सफल हुए थे। साथ ही रिजल्ट जारी होने के साथ 301वीं रैंक को लेकर सोशल मीडिया पर बवाल मचा हुआ था। यहां 301वीं रैंक को लेकर कथित तौर पर दो उम्मीदवारों ने दावा किया था।

वहीं आयोग ने इस मामले पर आधिकारिक बयान जारी कर स्पष्ट किया है कि अभिलेखों के अनुसार सिविल सेवा परीक्षा 2025 में 301वीं रैंक केवल एक ही अभ्यर्थी उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जिले के अभयपुर गांव की आकांक्षा सिंह (रोल नंबर- 0856794) को मिले हैं। उनके पिता का नाम श्री रंजीत सिंह और माता का नाम श्रीमती नीलम सिंह है।

UPSC Akanksha Singh News

UPSC Akanksha Singh News

यूपीएससी ने दी जानकारी

हाल ही में यूपीएससी ने स्पष्टीकरण जारी कर कहा है कि विभिन्न मीडिया रिपोर्टों में यह बताया गया है कि एक ही नाम की दो उम्मीदवार आकांक्षा सिंह सिविल सेवा परीक्षा 2025 के अंतिम परिणाम में 301वीं रैंक प्राप्त करने का दावा कर रही हैं। इस संबंध में स्पष्ट किया जाता है कि आयोग के अभिलेखों के अनुसार सिविल सेवा (मुख्य) परीक्षा 2025 के अंतिम परिणाम में 301वीं रैंक प्राप्त करने वाली सफल उम्मीदवार आकांक्षा सिंह, रोल नंबर 0856794 हैं। जिनके पिता का नाम श्री रंजीत सिंह और माता का नाम श्रीमती नीलम सिंह है। पता गांव अभयपुर, जनपद गाजीपुर, उत्तर प्रदेश है।

आकांक्षा सिंह की यह सफलता उन सभी युवाओं के लिए प्रेरणा है, जो छोटे शहरों और कस्बों से निकलकर बड़े सपने देखते हैं। उनकी कहानी यह साबित करती है कि अगर लक्ष्य स्पष्ट हो और मेहनत सच्चे मन से की जाए, तो सफलता जरूर मिलती है।

Neelaksh Singh
नीलाक्ष सिंहauthor

नीलाक्ष सिंह 2021 से टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल से जुड़े हैं और एजुकेशन सेक्शन के लिए कंटेंट लिखते हैं। लखनऊ विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने प्रिंट मीडिया में इंटर्नशिप की, जहां फील्ड रिपोर्टिंग, स्टूडेंट-इश्यू बेस्ड ग्राउंड स्टोरीज और सटीक न्यूजराइटिंग की बुनियादी समझ हासिल की। प्रिंट के बाद डिजिटल मीडिया में भी वह एजुकेशन बीट पर ही लगातार काम करते रहे हैं। पत्रकारिता में 10 सालों से सक्रिय नीलाक्ष सिंह 12 हजार से अधिक खबरें लिख चुके हैं। वह एग्जाम अपडेट्स, एडमिशन प्रोसेस, करियर गाइडेंस, स्टूडेंट वेलफेयर, बोर्ड रिजल्ट्स और नीतिगत बदलावों पर गहन और बेहद उपयोगी कंटेंट तैयार करते हैं।

और पढ़ें
End of Article