UPSC CDS 2 Exam 2026 Schedule: भारतीय सेना, नौसेना और वायुसेना में अधिकारी बनने की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए जरूरी खबर है। संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने Combined Defence Services यानी CDS 2 Exam 2026 की परीक्षा की तारीख और शिफ्ट का शेड्यूल जारी कर दिया है। इस परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in पर आधिकारिक कार्यक्रम देख सकते हैं। UPSC CDS 2 Exam का आयोजन 13 सितंबर 2026 को किया जाएगा। परीक्षा का आयोजन एक ही दिन में तीन अलग-अलग शिफ्ट में कराया जाएगा।
UPSC CDS 2 परीक्षा 2026 की तारीखें जारी (Image - ChatGPT)
पहली शिफ्ट सुबह 9 बजे से 11 बजे तक चलेगी। इसके बाद दूसरी शिफ्ट दोपहर 12:30 बजे से 2:30 बजे तक होगी। तीसरी और आखिरी शिफ्ट शाम 4 बजे से 6 बजे तक आयोजित की जाएगी।
UPSC CDS 2 Exam 2026 Schedule
परीक्षा कार्यक्रम देखने के लिए उम्मीदवार निम्नलिखित स्टेप्स को फॉलो करें:
- सबसे पहले UPSC की आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in पर जाएं।
- इसके बाद होम पेज पर Examination Time Table: Combined Defence Services Examination (II), 2026 पर क्लिक करें
- नया पेज खुल जाएगा, यहां पीडीएफ आइकन पर क्लिक करें।
- या आप इस डायरेक्ट लिंक पर भी क्लिक कर सकते हैं -UPSC CDS 2 Exam 2026
एग्जाम की तैयारी करते समय शिफ्ट और रिपोर्टिंग से जुड़ी जानकारी को ध्यान में रखना जरूरी होगा। जानें एडमिट कार्ड के बारे में
एडमिट कार्ड कब होगा जारी?
CDS 2 परीक्षा में शामिल होने वाले योग्य उम्मीदवारों के लिए e-Admit Card परीक्षा से कुछ दिन पहले UPSC की वेबसाइट पर उपलब्ध कराया जाएगा। आयोग के अनुसार एडमिट कार्ड परीक्षा से पहले वाले सप्ताह के आखिरी कार्य दिवस पर जारी किया जाएगा। उम्मीदवारों को अपना ई-एडमिट कार्ड खुद वेबसाइट से डाउनलोड करना होगा। आयोग की ओर से एडमिट कार्ड न तो डाक के जरिए भेजा जाएगा और न ही ई-मेल के माध्यम से उपलब्ध कराया जाएगा।
OMR शीट भरते समय रखें खास सावधानी
CDS परीक्षा में OMR शीट भरते समय उम्मीदवारों को काफी सावधानी बरतनी होगी। उत्तर लिखने और OMR शीट में जरूरी जानकारी भरने के लिए केवल काले रंग के बॉल पेन का इस्तेमाल करना होगा। पेंसिल, इंक पेन या किसी दूसरे रंग के पेन से OMR भरना मान्य नहीं होगा। रोल नंबर, टेस्ट बुकलेट सीरीज कोड और दूसरी जरूरी जानकारी भरते समय भी गलती से बचना होगा। इन जानकारियों को गलत तरीके से भरने या कोई जरूरी जानकारी छोड़ देने पर OMR शीट को जांच के दौरान खारिज किया जा सकता है।
टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़ें: भारत के वो तीन राज्य जो एक साथ तीन देशों से सीमा साझा करते हैं? कम लोगों को है पता
