UPPSC RO ARO Exam 2023, UPPSC RO ARO Prelims Exam 2023 Date: सरकारी नौकरी का सपना देखने वाले युवाओं के लिए शानदार मौका है। उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग ने समीक्षा अधिकारी और सहायक समीक्षा अधिकारी पदों पर भर्ती के लिए आवेदन मांगे हैं। ऐसे में जिन अभ्यर्थियों ने यूपीपीएससी RO व ARO एग्जाम के लिए अभी तक अप्लाई नहीं किया है, वह आयोग की आधिकारिक वेबसाइट uppsc.up.nic.in पर 24 नवंबर तक ऑनलाइन अप्लाई कर सकते हैं।
UPPSC RO ARO Exam 2023
UPPSC RO ARO Prelims Exam 2023: फरवरी में होगी प्रीलिम्स परीक्षा
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, यूपीपीएससी समीक्षा अधिकारी और सहायक समीक्षा अधिकारी प्रीलिम्स परीक्षा का आयोजन 11 फरवरी 2024 (रविवार) को सुबह 9:30 बजे से 11:30 बजे तक और दोपहर 2:30 बजे से शाम 4:30 बजे तक किया जाएगा। वहीं, इस परीक्षा का एडमिट कार्ड फरवरी के पहले सप्ताह में जारी किए जाने की संभावना है। ध्यान रहे कि परीक्षा में बिना एडमिट कार्ड प्रवेश नहीं दिया जाएगा।
UPPSC RO ARO Exam Pattern 2023: ऐसे होगी प्रीलिम्स परीक्षा
यूपी RO व ARO प्रीलिम्स परीक्षा में दो पेपर होंगे। पहले पेपर में 140 अंको के 140 सवाल और दूसरे पेपर में 60 अंको के 60 सवाल पूछे जाएंगे। प्रत्येक पेपर हल करने के लिए 2 घंटे का समय दिया जाएगा। ध्यान रहे कि प्रीलिम्स परीक्षा में सफल अभ्यर्थी ही मेन्स परीक्षा में शामिल होने के योग्य होंगे।
How to Apply for UPPSC RO & ARO Exam 023
- आयोग की आधिकारिक वेबसाइट uppsc.up.nic.in पर जाएं।
- फिर यूपीपीएससी RO या ARO के एप्लीकेशन लिंक पर क्लिक करें।
- इसके बाद आवेदन के लिए मांगी जानकारी दर्ज करें।
- फिर जरूरी दस्तावेज अपलोड करें और निर्धारित शुल्क जमा कर दें।
UPPSC RO & ARO Recruitment 2023: कितने पदों पर होगी भर्ती
इस प्रक्रिया के माध्यम से समीक्षा अधिकारी और सहायक समीक्षा अधिकारी के कुल 411 रिक्त पदों पर भर्ती की जाएगी। इन पदों पर चयनित अभ्यर्थियों को 44900 रुपए से 142400 रुपए महीने तक का वेतन दिया जाएगा। अधिक जानकारी के लिए आयोग की आधिकारिक वबसाइट पर भी चेक कर सकते हैं।
