UPPSC RO ARO Admit Card 2024: जारी होने जा रहा यूपीपीएससी आरओ एआरओ एडमिट कार्ड, जानें कब व कैसे होगी परीक्षा

UPPSC RO ARO Admit Card 2024 Kab Aayega Date: उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (UPPSC) की ओर से समीक्षा अधिकारी (RO) और सहायक समीक्षा अधिकारी (ARO) परीक्षा का एडमिट कार्ड जल्द जारी किया जाएगा। अभ्यर्थी यहां एग्जाम डेट व पैटर्न भी चेक कर सकते हैं।

UPPSC RO ARO Admit Card 2024 Kab Aayega Date: यूपीपीएससी आरओ एआरओ एडमिट कार्ड का इंतजार खत्म होने जा रहा है। उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (UPPSC) की ओर से समीक्षा अधिकारी (RO) और सहायक समीक्षा अधिकारी (ARO) परीक्षा का एडमिट कार्ड किसी भी वक्त जारी किया जा सकता है। ऐसे में जिन अभ्यर्थियों ने परीक्षा के लिए अप्लाई किया था, वह आयोग की आधिकारिक वेबसाइट uppsc.up.nic.in से अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकेंगे। इसके लिए एप्लीकेशन नंबर और जन्मतिथि की आवश्यकता होगी।

UPPSC RO ARO Admit Card 2024

UPPSC RO ARO Admit Card 2024

UPPSC RO ARO Admit Card 2024: कब आएगा एडमिट कार्ड

यूपीपीएससी समीक्षा अधिकारी और सहायक समीक्षा अधिकारी परीक्षा का आयोजन 22 दिसंबर 2024 को किया जाएगा। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो इस परीक्षा का एडमिट कार्ड नवंबर के आखिरी या दिसंबर के पहले सप्ताह में जारी कर दिया जाएगा। हालांकि, इस संबंध में फिलहाल कोई आधिकारिक जानकारी नहीं है। ध्यान रहे कि परीक्षा में बिना एडमिट कार्ड प्रवेश नहीं दिया जाएगा।

End of Feed