UPPSC PCS Form 2026 Last Date, Sarkari Result: यूपी पीसीएस की परीक्षा की तैयारी कर रहे उम्मीदवारों के लिए बड़ी (UPPSC PCS Form 2026) खबर है। उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (UPPSC) द्वारा आयोजित सम्मिलित राज्य/प्रवर अधीनस्थ सेवा (PCS) परीक्षा 2026 के लिए कल यानी 3 अगस्त 2026 को आवेदन की आखिरी (UPPSC PCS Form) तारीख है। ऐसे में जिन उम्मीदवारों ने अभी तक अपना आवेदन नहीं किया है वो आधिकारिक वेबसाइट uppsc.up.nic.in पर जाकर अपना आवेदन कर सकते हैं। इस भर्ती प्रक्रिया के जरिए डिप्टी कलेक्टर (SDM), डिप्टी एसपी (DSP), खंड विकास अधिकारी (BDO) और तहसीलदार के 500 पदों की रिक्तियों पर भर्ती की जाएगी।
UPPSC PCS Form 2026 Last Date: यूपी पीसीएस प्रीलिम्स के लिए फॉर्म भरने की कल आखिरी तारीख
UPPSC PCS Form 2026 Date: आवेदन संबंधी महत्वपूर्ण तारीख
बता दें यूपी पीसीएस के पदों पर भर्ती के लिए 25 जून 2026 को नोटिफिकेशन जारी हुआ था। यहां ऑनलाइन आवदेन 25 जून 2026 से शुरू हो गया था। आवेदन और शुल्क जमा करने की मूल अंतिम तिथि 27 जुलाई 2026 थी। इसके बाद आयोग ने आवेदन और शुल्क जमा करने की तारीख आगे बढ़ा दिया था। ऐसे में यहां आवेदन के लिए उम्मीदवारों को 3 अगस्त 2026 तक का समय दिया गया है। वहीं यहां फॉर्म में करेक्शन के लिए उम्मीदवारों को 10 अगस्त 2026 तक का समय दिया गया है।
UPPSC PCS Recruitment 2026: इन पदों पर होगी भर्ती
उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग के इस भर्ती प्रक्रिया के जरिए कुल 500 पदों की रिक्तियों पर भर्ती की जाएगी। इसमें डिप्टी कलेक्टर, DSP, BDO, ARTO, ट्रेजरी ऑफिसर, जेल अधीक्षक, जिला कल्याण अधिकारी समेत कई महत्वूर्ण प्रशासनिक पद शामिल हैं। यहां आवेदन के लिए आप शैक्षणिक योग्यता जान सकते हैं।
UPPSC PCS Qualification, Age Limit: यूपी पीसीएस के लिए क्वालिफिकेशन और एज लिमिट
यूपी पीसीएस के पदों पर आवेदन करने के लिए अभ्यर्थी किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से ग्रेजुएट होना चाहिए। साथ ही कुछ विशेष पदों जैसे जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी, सांख्यिकी अधिकारी या श्रम कल्याण अधिकारी आदि के लिए संबंधित विषय में स्नातकोत्तर या विशिष्ट डिग्री मांगी गई है। वहीं आयु सीमा की बात करें तो अभ्यर्थी की न्यूनतम आयु 21 वर्ष औ अधिकतम आयु 40 साल निर्धारित की गई है। इसके अलावा यहां अनुसूचित जाति (SC), अनुसूचित जनजाति (ST), ओबीसी (OBC), दिव्यांगजनों व भूतपूर्व सैनिकों को अधिकतम आयु में विशेष छूट दी जाएगी।
UPPSC PCS Registation Form 2026 Apply Online: ऐसे करें आवेदन
- UPPSC की ऑफिशियल वेबसाइट uppsc.up.nic.in पर जाएं।
- होमपेज पर जाकर UPPSC Recruitment 2026 Apply Online लिंक पर क्लिक करें।
- यहां अपना रजिस्ट्रेशन करें, पंजीकरण संख्या व पासवर्ड आपके मोबाइल पर आ जाएगा।
- इसके बाद एप्लीकेशन फॉर्म पूरा भरें।
- यहां मांगे गए सभी दस्तावेज स्कैन कर अपलोड करें।
- अब आवेदन शुल्क का भुगतान कर सबमिट पर क्लिक करें।
- आपका एप्लीकेशन फॉर्म स्वीकार कर लिया जाएगा।
UPPSC PCS Selection Process: तीन चरणों में होगा सेलेक्शन
इन पदों पर उम्मीदवारों का सेलेक्शन तीन चरणों में किया जाएगा। यहां प्रीलिम्स परीक्षा में सफल होने वाले उम्मीदवार मेन्स की परीक्षा के लिए पात्र माने जाएंगे। इसके बाद इंटरव्यू के लिए शेड्यूल जारी किया जाएगा।
