UPPSC PCS Admit Card 2024: जारी होने जा रहा यूपीपीएससी पीसीएस प्रीलिम्स एडमिट कार्ड, एक क्लिक से ऐसे करें डाउनलोड

UPPSC PCS Admit Card 2024: यूपीपीएससी पीसीएस प्रीलिम्स परीक्षा का आयोजन दिसंबर में किया जाएगा। वहीं, इस परीक्षा का एडमिट कार्ड आधिकारिक वेबसाइट uppsc.up.nic.in पर जल्द ही जारी किया जाएगा।

UPPSC PCS Admit Card 2024: सरकारी परीक्षा की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए बड़ी खबर है। उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (UPPSC) द्वारा सम्मिलित राज्य/प्रवर अधीनस्थ सेवा परीक्षा का एडमिट कार्ड (UPPSC PCS Prelims Admit Card 2024) बहुत जल्द जारी कर दिया जाएगा। ऐसे में जिन अभ्यर्थियों ने इस परीक्षा के लिए अप्लाई किया था, वह आयोग की आधिकारिक वेबसाइट uppsc.up.nic.in से एडमिट कार्ड (UPPSC PCS Admit Card 2024 Download) डाउनलोड कर सकेंगे। इसके लिए एप्लीकेशन नंबर और जन्मतिथि की आवश्यकता होगी।

UPPSC PCS Admit Card 2024

UPPSC PCS Admit Card 2024

UPPSC PCS Prelims Admit Card 2024: दिसंबर में होगी परीक्षा

यूपीपीएससी पीसीएस परीक्षा का आयोजन 7 दिसंबर और 8 दिसंबर को किया जाएगा। इससे पहले यह परीक्षा 27 अक्टूबर को दो शिफ्ट में होनी थी। हालांकि, बाद में परीक्षा की तारीख में बदलाव पर दिया गया। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो इस परीक्षा का एडमिट कार्ड नवंबर के आखिरी सप्ताह में जारी कर दिया जाएगा। हालांकि, इस संबंध में फिलहाल कोई आधिकारिक जानकारी नहीं है। अपडेट आते ही आपको सबसे पहले यहां सूचित कर दिया जाएगा। साथ ही यूपीपीससी पीसीएस प्रीलिम्स एडमिट कार्ड 2024 की डायरेक्ट लिंक भी उपलब्ध करवा दी जाएगी।

End of Feed