UPPSC PCS Admit Card 2023, UP PCS Prelims Admit Card 2023 on uppsc.up.nic.in: यूपीपीएससी पीसीएस एडमिट कार्ड का इंतजार खत्म हो गया है। उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (UPPSC) की ओर से सम्मिलित राज्य प्रवर अधीनस्थ सेवा यानी पीसीएस प्रीलिम्स परीक्षा (UPPSC PCS Prelims Exam 2023) का एडमिट कार्ड आज जारी कर दिया गया है। जिन अभ्यर्थियों ने इस परीक्षा के लिए आवेदन किया था, वह आयोग की आधिकारिक वेबसाइट uppsc.up.nic.in से एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते है। इसके अलावा यहां दी गई लिंक से भी इसे डाउनलोड किया जा सकता है।
UPPSC PCS Admit Card 2023
UPPSC PCS Prelims Exam 2023: मई में होगी परीक्षा
यूपीपीएससी पीसीएस प्रीलिम्स परीक्षा का आयोजन 14 मई (UP PCS Prelims Exam 2023 Date) को किया जाएगा। यह परीक्षा सुबह 9:30 बजे से 11:30 बजे तक दोपहर 2:30 बजे से शाम 4:30 बजे तक होगी। इसके लिए राज्य भर में कुल 28 परीक्षा केंद्र तैयार किए गए हैं।
UPPSC PCS Prelims Admit Card 2023: बिना एडमिट कार्ड नहीं मिलेगा प्रवेश
यूपीपीएससी पीसीएस प्रीलिम्स एडमिट कार्ड आज यानी 2 मई को वेबसाइट पर जारी किया गया है। ध्यान रहे कि परीक्षा हॉल में बिना एडमिट कार्ड प्रवेश नहीं दिया जाएगा। इसके साथ ही फोटो पहचना पत्र भी साथ ले जाना अनिवार्य है। अभ्यर्थी आयोग की वेबसाइट से इन स्टेप्स के जरिए अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।
How to download UPPSC PCS Prelims Admit Card 2023
- आयोग की आधिकारिक वेबसाइट uppsc.up.nic.in पर जाएं।
- फिर पीसीएस प्रीलिम्स एडमिट कार्ड लिंक पर क्लिक करें।
- फिर मांगी गई जानकारी दर्ज करें और सबमिट बटन पर क्लिक कर दें।
- अब अभ्यर्थी UPPSC PCS Admit Card 2023 डाउनलोड कर सकते हैं।
आधिकारिक नोटिफिकेशन के अनुसार, यूपी पीसीएस परीक्षा के माध्यम से विभिन्न सरकारी विभागों में 173 रिक्त पदों पर भर्ती की जाएगी। इसके लिए चयन प्रारंभिक परीक्षा, मुख्य परीक्षा और इंटरव्यू के आधार पर किया जाएगा।
