UP Lekhpal Sarkari Result 2022-23, UP Lekhpal Cut Off Marks 2023 OUT on upsssc.gov.in: यूपी लेखपाल रिजल्ट का इंतजार आखिरकार खत्म हो गया है। उत्तर प्रदेश अधीनस्ठ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) ने लेखपाल मुख्य परीक्षा (UP Lekhpal Main Result 2022-23) का रिजल्ट आज यानी 2 मई को जारी कर दिया है। अगर आपने भी इस परीक्षा में भाग लिया है तो आयोग की आधिकारिक वेबासइट upsssc.gov.in के अलावा यहां दी गई डायरेक्ट लिंक के जरिए अपने नतीजे देख सकते हैं। बता दें कि आयोग ने रिजल्ट के साथ ही कट ऑफ अंक भी जारी किया है।
UP Lekhpal Result 2023: यूपी लेखपाल एग्जाम में इतने अभ्यर्थी रहे सफल
यूपी लेखपाल परीक्षा का आयोजन 31 जुलाई 2022 को आगरा, अलीगढ़, अयोध्या, बरेली, गोरखपुर, झांसी, कानपुर, लखनऊ, मेरठ, मुरादाबाद, प्रयागराज और वाराणसी में किया गया था। यह परीक्षा सुबह 10 बजे से 12 बजे तक हुई थी। वहीं, इस परीक्षा का रिजल्ट आज जारी कर दिया गया है। आधिकारिक सूचना के अनुसार, यूपी लेखपाल परीक्षा में 27455 अभ्यर्थियों को सफल घोषित किया गया है। बता दें कि इन अभ्यर्थियों को अब दस्तावेज सत्यापन के लिए उपस्थित होना होगा।
| Category | UP Lekhpal Cut Off Marks 2022 - 23 |
| जनरल | 75.75 |
| एससी | 73.75 |
| एसटी | 66.50 |
| ओबीसी | 75.75 |
| ईडब्ल्यूएस | 75.75 |
- आयोग की आधिकारिक वेबसाइट upsssc.gov.in पर जाएं।
- फिर होम पेज पर यूपी लेखपाल रिजल्ट 2022 के लिंक पर क्लिक करें।
- इसके बाद रजिस्ट्रेशन नंबर और रोल नंबर के माध्यम से लॉगिन करें।
- अब अभ्यर्थी यूपी लेखपाल मुख्य परीक्षा 2022 रिजल्ट चेक कर सकते हैं।
यूपी लेखपाल मुख्य परीक्षा के जरिए 8085 रिक्त पदों पर भर्ती की जाएगी। यूपी लेखपाल भर्ती के लिए 7 जनवरी से 28 जनवरी 2022 तक ऑनलाइन आवेदन मांगे थे। अधिक जानकारी के लिए आयोग की वेबसाइट पर भी चेक कर सकते हैं।
