Telangana State Board of Intermediate Education, TSBIE TS Inter Results 2023 की घोषणा आज किए जाने की संभावना है। हालांकि बोर्ड ने अभी तक कोई आधिकारिक तारीख नहीं दी है, लेकिन तेलंगाना स्टेट बोर्ड ऑफ इंटरमीडिएट एजुकेशन, TSBIE द्वारा आधिकारिक वेबसाइट पर TS Inter Result 2023 घोषित होने की खबर मिली है। ऐसे में, जो छात्र इंटरमीडिएट परीक्षा प्रथम वर्ष और द्वितीय वर्ष के लिए उपस्थित हुए हैं, उन्हें tsbie.cgg.gov.in के साथ साथ टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल पर भी नजर रखने की जरूरत है, क्योंकि यहां रिजल्ट को लगातार ट्रैक किया जा रहा है।
बता दें, आधिकारिक तिथि और समय की घोषणा बोर्ड द्वारा एक प्रेस नोट के माध्यम से की जा सकती है। रिजल्ट लिंक या रिजल्ट डेट से जुड़ी जानकारी के लिए इस पेज पर बने रहें। परिणाम की तारीख घोषित होने के बाद, सबसे पहले यहां जानकारी दी जाएगी।
पहले व दूसरे दोनों साल के परिणाम मई 2023 के पहले सप्ताह में घोषित होने की उम्मीद है। अन्य रिपोर्टों से पता चलता है कि परिणाम 10 मई, 2023 से पहले घोषित किए जाने की संभावना है, हालांकि आधिकारिक वेबसाइट ने अभी तक कोई तारीख नहीं दी है।
पासिंग मार्क्स
पहले साल के लिए टीएस इंटर परीक्षा 2023 15 मार्च, 2023 से 3 अप्रैल, 2023 तक आयोजित की गई थी और दूसरे साल के लिए 16 मार्च, 2023 से 4 अप्रैल, 2023 तक आयोजित की गई थी। जो छात्र परीक्षा में शामिल हुए थे, उनके लिए जल्द ही अपडेट आने की संभावना है। छात्रों को ध्यान देना चाहिए कि टीएस इंटरमीडिएट परीक्षा पास करने के लिए, आपको प्रत्येक विषय में कम से कम न्यूनतम 35 प्रतिशत अंक प्राप्त करने होंगे।
जो छात्र परीक्षा में उत्तीर्ण नहीं होते हैं, ऐसे मामलों में TSBIE इंटरमीडिएट सपलीमेंट्री परीक्षा आयोजित करता है। परिणाम घोषित होने के बाद सपलीमेंट्री परीक्षा की तिथि जारी की जाएगी।
पिछले साल कितना गया रिजल्ट
टीएस इंटर 2022 रिजल्ट 28 जून, 2023 को घोषित किया गया था, हालांकि इस साल परीक्षा परिणाम एक महीने पहले घोषित किए जाएंगे। टीएस इंटर 2022 में कुल पास प्रतिशत 63.32 प्रतिशत रहा। लड़कियों का पास प्रतिशत 72.33 प्रतिशत और लड़कों का 54.20 प्रतिशत दर्ज किया गया। इस वर्ष का उत्तीर्ण प्रतिशत परिणाम के साथ घोषित किया जाएगा।
